राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल हुए। देशभक्ति के जज्बा लिए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ तिरंगा रैली में स्कूली बच्चे, खिलाड़ी, पुलिस, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी में देशभक्ति का उत्साह और जोश देखने को मिला। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह एवं उल्लास के साथ भव्य तिरंगा रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा। तिरंगा का यह गौरव और सम्मान हर घर तक पहुंचे, इस संदेश के साथ तिरंगा रैली नगर पालिक निगम राजनांदगांव से शुरू होकर दिल्ली दरवाजा, कामठी लाईन, भारत माता चौक, आजाद चौक, महाकाल चौक होते हुए गुरूद्वारा चौक में समाप्त हुई। भारतमाता की जय, वंदेमातरम जयकारे एवं देशभक्ति गीतों की धुन शहर में गूंज उठी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत देश की आजादी का यह उत्सव शहर में तिरंगा रैली निकालकर मनाया गया। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग की थीम से जुड़ते हुए घर में स्वच्छता को अपनाने तथा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष नगर पालिक निगम पारस वर्मा, नेताप्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, आयुक्त नगर पालिक निगम अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण सहित शहरवासी रैली में शामिल हुए।

ताज़ा ख़बर :
- राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
- उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ
- डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ वाहन चालक का सपना, दिग्विजय साहू ने पाया अपना घर
- लू से बचाव के लिए महापौर की अपील, सावधानी बरतने की सलाह
- निगम आयुक्त ने वार्डों का किया आकस्मिक निरीक्षण, पानी-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
- “सही दवा-शुद्ध आहार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान शुरू
- सड़क दुर्घटना के घायलों के लिए संजीवनी बनी ‘पीएम-राहत’ योजना, मिल रहा 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज
