राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनमानस उम्मीद लेकर जनदर्शन में आते है। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाधान शीघ्र करें। जनदर्शन में विद्युत कनेक्शन, सीमांकन, नामांतरण, अवैध अतिक्रमण हटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, भू-अर्जन, नजूल से संबंधित, पेंशन, राजस्व रिकार्ड दुरूस्त कराने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए।
जनदर्शन में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला निवासी ईगल कुमार श्रीवास ने अपनी बिटिया चन्द्रप्रभा श्रीवास के हृदय में छेद होने के उपचार के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने पर कलेक्टर ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी राजनांदगांव से उपचार हेतु 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। बच्ची का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

ताज़ा ख़बर :
- आयुक्त ने वार्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त, निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
- 30 लाख के धान गबन मामले में खरीददार राजू वर्मा गिरफ्तार, मकान से 160 कट्टा अवैध धान जब्त
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं
- खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत का अवैध परिवहन करने पर 3 ट्रेक्टर जप्त
- नानी के दशगात्र में आई युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- लालू टोला में इंटक ने लगाया शिविर, युवाओं ने उत्साह से किया ब्लड डोनेट
- बिजली कटौती और अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डेढ़ घंटे तक बिजली कार्यालय का घेराव
- “राजनांदगांव मड़ई-हमर माटी के मड़ई तिहार” : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव
