राजनांदगांव। भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए हॉकी इंडिया के निर्देशानुसार दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, उमेश भोजानी अधीक्षक सेंट्रल जीएसटी, वैभव शर्मा निरीक्षक सेंट्रल जीएसटी, विपिन पंड्या सहायक निरीक्षक जीएसटी, केसी त्रिपाठी इंचार्च साईं सेंटर राजनांदगांव की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की प्रारंभिक जानकारी देते हुए सौरभ शर्मा ने स्वास्थ्य का संदेश देते हुए कद्दू की कहावत के बारे बताया कि यदि कद्दू को उंगली बता दो तो गिर जाता है, जिसके संबंध में बताया कि कद्दू के फूलों को पराग पद्धति द्वारा स्वास्थ्य किया जाता है, उसी प्रकार जीवन में स्वास्थ्य रहना है तो नियमित सायकल चलाए।
इस अवसर पर फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी ने कहा कि आज फिट इंडिया संडे ऑन सायकल रैली कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम रखा गया है, जो कि इस कार्यक्रम का 75वां एडिशन है। विगत 75 संडे से इस आयोजन को साईं सेंटर राजनंदगांव आयोजित करते आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी बच्चों और बड़ों को सायकल चलाते देख आज बचपन की याद आ गई, पुराने समय में जिसके पास सायकल है वो धन्य या साहूकार कहा जाता था। आज हम सायकल चलाकर स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन सायकल चलाना चाहिए।
केसी त्रिपाठी केंद्र प्रभारी सह मुख्य बॉलीबॉल कोच ने बताया कि भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त निर्देश पर प्रति रविवार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे भारत में फिट इंडिया सायकल रैली का आयोजन किया जाता है।
उमेश भोजानी अधीक्षक सेंट्रल जीएसटी ने संदेश देते हुए बताया कि स्वास्थ्य रहना है इसके पहले नियम व अनुशासन में रहना जरूरी है, जिससे हम नियमित अभ्यास कर स्वास्थ्य रह सकते हैं।
प्रदीप शर्मा समाजसेवी ने बताया कि फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का दिया गया। संदेश आज जन-जन तक पहुंचने के लिए भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर प्रति रविवार को यह कार्यक्रम किया जाता है।
संडे ऑन सायकल के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप शर्मा, सुखदेव राउत, दीपा राजपूत, शकील अहमद (खेलो इंडिया हॉकी कोच), कृष्णा यादव, वीरेंद्र सिन्हा, लेखराम देवांगन, जय हिंद निषाद, कुमारू राम पटेल एवं सांई ट्रेनिंग सेंटर तथा खेलो इंडिया सेंटर के खिलाड़ी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- आयुक्त ने वार्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त, निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
- 30 लाख के धान गबन मामले में खरीददार राजू वर्मा गिरफ्तार, मकान से 160 कट्टा अवैध धान जब्त
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं
- खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत का अवैध परिवहन करने पर 3 ट्रेक्टर जप्त
- नानी के दशगात्र में आई युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- लालू टोला में इंटक ने लगाया शिविर, युवाओं ने उत्साह से किया ब्लड डोनेट
- बिजली कटौती और अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डेढ़ घंटे तक बिजली कार्यालय का घेराव
- “राजनांदगांव मड़ई-हमर माटी के मड़ई तिहार” : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव
