Close Menu
    What's Hot

    आयुक्त ने वार्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त, निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    May 19, 2026

    30 लाख के धान गबन मामले में खरीददार राजू वर्मा गिरफ्तार, मकान से 160 कट्टा अवैध धान जब्त

    May 19, 2026

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • आयुक्त ने वार्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त, निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
    • 30 लाख के धान गबन मामले में खरीददार राजू वर्मा गिरफ्तार, मकान से 160 कट्टा अवैध धान जब्त
    • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं
    • खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत का अवैध परिवहन करने पर 3 ट्रेक्टर जप्त
    • नानी के दशगात्र में आई युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    • लालू टोला में इंटक ने लगाया शिविर, युवाओं ने उत्साह से किया ब्लड डोनेट
    • बिजली कटौती और अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डेढ़ घंटे तक बिजली कार्यालय का घेराव
    • “राजनांदगांव मड़ई-हमर माटी के मड़ई तिहार” : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ लेवल-1 कोर्स उत्तीर्ण कर छत्तीसगढ़ के प्रथम कोच बने मृणाल चौबे
    खेल

    अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ लेवल-1 कोर्स उत्तीर्ण कर छत्तीसगढ़ के प्रथम कोच बने मृणाल चौबे

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 19, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक मृणाल चौबे ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ लेवल-1 हॉकी कोचिंग कोर्स सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर प्रदेश को गौरवान्वित कर एक नया इतिहास रच दिया है। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रथम हॉकी कोच बन गए हैं। इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने व्यक्तिगत करियर में नया आयाम जोड़ा है, बल्कि छत्तीसगढ़ हॉकी के विकास को भी नई दिशा प्रदान की है और प्रदेश का मान भी बढ़ाया है।
    मृणाल चौबे इससे पूर्व राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान पटियाला से स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल कर चुके हैं। वर्तमान में वे रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में युवा खिलाड़ियों को निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं, जिससे अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी लाभान्वित हो रहे हैं।
    मृणाल चौबे द्वारा प्रशिक्षित छत्तीसगढ़ बालिका हॉकी टीम ने अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता राउरकेला में आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कोच के रूप में टीम को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए मृणाल चौबे ने छत्तीसगढ़ की सब-जूनियर बालिका हॉकी टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर ए डिवीजन में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने तकनीकी दक्षता, खेल रणनीति एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन में उल्लेखनीय प्रगति की है, जो उनकी उत्कृष्ट कोचिंग क्षमता और खिलाड़ियों के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
    मृणाल चौबे वर्तमान में महालेखाकार कार्यालय रायपुर में अपनी सेवाएँ देते हुए हॉकी खेल के क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान प्रदान कर रहे हैं। वे प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्रदेश में हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
    मृणाल चौबे ने इस विशेष उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी, हॉकी इंडिया, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव एवं महालेखाकार कार्यालय रायपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी एवं सचिव मनीष श्रीवास्तव द्वारा उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कोच के रूप में अवसर प्रदान किया गया, जिसने इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षकों भूषण साव, अनुराज श्रीवास्तव, मनीष गौतम, एनथ्रेन्स मिंज एवं तनवीर अकील के मार्गदर्शन को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
    छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया, एफआईएच कोर्स के दौरान मृणाल चौबे को एफआईएच एजुकेटर एवं भारत के प्रतिष्ठित हॉकी कोच हरेन्दर सिंह, राजदीप सिंह तथा विल मुरे (यूनाइटेड किंगडम) का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके अनुभव और विशेषज्ञ मार्गदर्शन ने मृणाल को आधुनिक अंतरराष्ट्रीय कोचिंग तकनीकों एवं प्रशिक्षण पद्धतियों को समझने और आत्मसात करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
    छत्तीसगढ़ हॉकी के सचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ लेवल-1 कोचिंग कोर्स उत्तीर्ण करने से पूर्व मृणाल चौबे ने हॉकी इंडिया के बेसिक, लेवल-1 एवं लेवल-2 कोचिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण किए, जिसके पश्चात वे एफआईएच के इस अंतरराष्ट्रीय कोर्स के लिए पात्र हुए। यह उनकी सतत सीखने की प्रतिबद्धता और कोचिंग क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।
    मृणाल चौबे को छत्तीसगढ़ के अलावा पंजाब सरकार के पटियाला हॉकी अकादमी, राउंडग्लास हॉकी अकादमी, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, ओडिशा स्टेट हॉकी टीम तथा नवल टाटा हॉकी अकादमी में गेस्ट कोच के रूप में कार्य करने का अनुभव प्राप्त है, उनके इस व्यापक अनुभव का लाभ प्रदेश के खिलाड़ियों को निरंतर मिल रहा है।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा, मृणाल चौबे की यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ हॉकी परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, लगन और कोचिंग क्षमता प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।
    वहीं सचिव मनीष श्रीवास्तव ने कहा, मृणाल चौबे ने अपनी प्रतिभा और समर्पण से यह सिद्ध किया है कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमें विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश के खिलाड़ी नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।
    मृणाल चौबे ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए प्रेरणादायक है और वे भविष्य में भी लगातार सीखते हुए प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं, परिवारजनों एवं राजनांदगांव जिले के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों को दिया।
    खेल जगत एवं शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ हॉकी आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई सफलताएं अर्जित करेगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    आयुक्त ने वार्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त, निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    May 19, 2026

    30 लाख के धान गबन मामले में खरीददार राजू वर्मा गिरफ्तार, मकान से 160 कट्टा अवैध धान जब्त

    May 19, 2026

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

    May 19, 2026

    खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत का अवैध परिवहन करने पर 3 ट्रेक्टर जप्त

    May 19, 2026

    नानी के दशगात्र में आई युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    May 19, 2026

    लालू टोला में इंटक ने लगाया शिविर, युवाओं ने उत्साह से किया ब्लड डोनेट

    May 19, 2026
    Top Posts

    प्रदेश प्रभारी अहलावत के पांच दिवसीय दौरे से संगठन में उत्साह, घुमका नगर पंचायत चुनाव को लेकर तेज हुई तैयारियां

    May 14, 202613 Views

    वार्ड 46 में महतारी वंदन योजना का शिविर, ई-केवाईसी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

    May 13, 202611 Views

    सोमनी हॉस्पिटल में नदारत मिले डॉक्टर और स्टाफ, वेतन रोकने के निर्देश

    May 13, 20266 Views

    घुमका नगर पंचायत चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी एक साथ दाखिल करेंगे नामांकन, रैली में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

    May 17, 20262 Views

    पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की अस्बा फातिमा बनीं कॉमर्स टॉपर, हासिल किए 87.8% अंक

    May 15, 20262 Views

    वज्रपात से जान गंवाने वालों के परिजनों को ढांढस, विस अध्यक्ष ने सौंपे 4-4 लाख के चेक

    May 13, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.