राजनांदगांव। नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ममता नगर से मोतीपुर तक अतिक्रमण हटाव अभियान चलाया। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश और मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान में ठेला, खोमचा और दुकानों में बने अतिरिक्त शेड, चबूतरे और दीवारें जेसीबी की मदद से हटाई गईं।
अभियान के दौरान निगम आयुक्त स्वयं उपस्थित रहे और नागरिकों तथा व्यापारियों को समझाईस दी कि सड़क पर पसरा, मलमा या ठेला न लगाया जाए। उन्होंने कहा कि रोड पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
निगम आयुक्त ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आगामी नवरात्रि में पदयात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करना और स्वच्छता सर्वेक्षण के दृष्टिकोण से शहर को साफ-सुथरा रखना है। उन्होंने चेतावनी दी कि अतिक्रमण अपने आप नहीं हटाने वालों पर निगम द्वारा जुर्माना वसूल किया जाएगा।
अभियान में उप-अभियंता तिलक राज धु्रव, सह उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी गोस्वामी, प्र. पटवारी मिलिंद्र रेड्डी, गणेश झा और निगम का अन्य अमला शामिल रहा। कुछ नागरिकों ने स्वयं अतिक्रमण हटाकर अभियान में सहयोग भी किया।
निगम आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि चौक-चौराहों और सड़क पर पसरा या ठेला न लगाएं और नगर निगम के अभियान में सहयोग करें।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
