Close Menu
    What's Hot

    बाइक से शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    April 22, 2026

    खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध उत्खनन व परिवहन करते 3 हाईवा और जेसीबी जप्त

    April 22, 2026

    अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12.600 बल्क लीटर देशी दारू जप्त

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • बाइक से शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
    • खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध उत्खनन व परिवहन करते 3 हाईवा और जेसीबी जप्त
    • अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12.600 बल्क लीटर देशी दारू जप्त
    • बिल्हरी जलाशय गहरीकरण में शर्तों की अनदेखी, मेसर्स सेवासिंह ओबेराय की अनुमति निरस्त
    • जिले में घरेलू गैस आपूर्ति सामान्य, कलेक्टर ने जमाखोरी और अधिक वसूली पर कड़ी चेतावनी दी
    • सीईओ जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा, क्रियान्वयन में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
    • ग्राम जामरी और मुड़पार में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1.5 लाख ईंट जप्त
    • महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल परिसर हुआ अतिक्रमण मुक्त, नए भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » होली पर भी नहीं मिला वेतन : एनएचएम कर्मचारियों में नाराजगी, सीएम-स्वास्थ्य मंत्री से लगाएंगे गुहार
    छत्तीसगढ़

    होली पर भी नहीं मिला वेतन : एनएचएम कर्मचारियों में नाराजगी, सीएम-स्वास्थ्य मंत्री से लगाएंगे गुहार

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों को इस बार होली जैसे बड़े त्योहार पर भी वेतन नहीं मिल पाया। पिछले दो माह से वेतन लंबित रहने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

    एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने बताया कि होली जैसे बड़े पर्व पर भी वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी के बजाय चिंता दिखाई दे रही है। महंगाई के इस दौर में बिना वेतन के परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है।

    उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को वृद्ध माता-पिता की दवाइयों का खर्च, घर का किराया, बच्चों की पढ़ाई और स्कूल फीस जैसी जरूरी जिम्मेदारियां निभाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में त्योहार के लिए जरूरी सामान खरीद पाना भी संभव नहीं हो सका, जिसके कारण इस बार कर्मचारियों की होली फीकी रही।

    संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पूरे वर्ष प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने वाले कर्मचारियों को ही त्योहार के समय वेतन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन और विभागीय अधिकारियों से कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द वेतन जारी करने की मांग की।

    उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और अन्य अधिकारियों द्वारा पहले दिए गए आश्वासनों के बावजूद वेतन जारी करने में देरी क्यों हो रही है। साथ ही एनएचएम कर्मचारियों की छह लंबित मांगों को भी शीघ्र पूरा करने की बात कही।

    संघ ने शासन-प्रशासन से कर्मचारियों का लंबित वेतन तत्काल जारी करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि होली तो बिना वेतन के बेरंग गुजर गई, अब कम से कम परिवार के भरण-पोषण के लिए समय पर वेतन उपलब्ध कराया जाए।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    बाइक से शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    April 22, 2026

    खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध उत्खनन व परिवहन करते 3 हाईवा और जेसीबी जप्त

    April 22, 2026

    अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12.600 बल्क लीटर देशी दारू जप्त

    April 22, 2026

    बिल्हरी जलाशय गहरीकरण में शर्तों की अनदेखी, मेसर्स सेवासिंह ओबेराय की अनुमति निरस्त

    April 22, 2026

    जिले में घरेलू गैस आपूर्ति सामान्य, कलेक्टर ने जमाखोरी और अधिक वसूली पर कड़ी चेतावनी दी

    April 22, 2026

    सीईओ जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा, क्रियान्वयन में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

    April 22, 2026
    Top Posts

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 202621 Views

    घुमका नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान

    April 16, 202614 Views

    विहिप-बजरंग दल ने विकृत मानसिकता के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

    April 18, 202610 Views

    न्याय नहीं तो आंदोलन होगा : पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

    April 20, 20264 Views

    संस्कार सिटी कॉलेज में बीएड अंतिम वर्ष की भव्य विदाई

    April 20, 20264 Views

    सुकमा के जवाहर नवोदय विद्यालय में ब्रश कैलिग्राफी कार्यशाला का सफल आयोजन

    April 19, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.