Close Menu
    What's Hot

    मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में चैत्र नवरात्र की तैयारियां प्रारंभ, प्रज्जवलित किए जाएंगे ज्योति कलश

    March 7, 2026

    संभागीय कार्यशाला में भाजपा के वक्ता प्रशिक्षित, विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण, 7 विषयों पर हुआ मंथन

    March 7, 2026

    सुरगी पुलिस की कार्यवाही : कानून और शांति व्यवस्था भंग करने वाले गिरफ्तार

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में चैत्र नवरात्र की तैयारियां प्रारंभ, प्रज्जवलित किए जाएंगे ज्योति कलश
    • संभागीय कार्यशाला में भाजपा के वक्ता प्रशिक्षित, विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण, 7 विषयों पर हुआ मंथन
    • सुरगी पुलिस की कार्यवाही : कानून और शांति व्यवस्था भंग करने वाले गिरफ्तार
    • लालबाग पुलिस ने शांति भंग करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की
    • चिखली में शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
    • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : नारी है शक्ति, देश की प्रगति में अहम योगदान
    • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष : लखपति दीदी अमृता साहू के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान बनी मददगार
    • होली पर्व पर पुलिस प्रशासन की कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय : अरुण गुप्ता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » संघर्ष और मेहनत की मिसाल: सोनम श्रीवास्तव बनीं मिसेज इंडिया, महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत
    राजनांदगांव

    संघर्ष और मेहनत की मिसाल: सोनम श्रीवास्तव बनीं मिसेज इंडिया, महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। समाज सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत सोनम श्रीवास्तव आज न केवल स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कई महिलाओं और बच्चियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। UHFC फाउंडेशन (United Hands For Change) की संस्थापक सोनम ने अपने जीवन का लक्ष्य समाज में शिक्षा का प्रसार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बनाया है।

    सोनम श्रीवास्तव पाठशाला की डायरेक्टर हैं और पहले ड्रीम इंडिया स्कूल की प्रिंसिपल रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने मिसेज एशिया, मिसेज इंडिया और मिसेज छत्तीसगढ़ जैसे राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में खिताब अपने नाम किए।

    समाज सेवा की शुरूआत बचपन से:
    सोनम ने बताया कि उनकी समाज सेवा की यात्रा कक्षा 8वीं में ही शुरू हो गई थी, जब उन्होंने अपने पड़ोस की बच्चियों को पढ़ाना शुरू किया। आज तक उन्होंने 5000 से अधिक बच्चियों को शिक्षा प्रदान की है। वे गरीब बच्चों के लिए फ्री इंग्लिश क्लास संचालित करती हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए मार्गदर्शन देती हैं। इसके अलावा, महिलाओं और युवतियों के लिए पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की कक्षाएं भी लेती हैं।

    सफलता की राह में चुनौतियां:
    सोनम ने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया। एक समय उनके शरीर में 38 प्रतिशत तक पानी की समस्या हो गई थी। लेकिन मात्र दो महीने में उन्होंने हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर मिसेज ब्यूटी आइकॉन ऑफ इंडिया का खिताब जीता और ब्रेन एंड ब्यूटी अवॉर्ड से सम्मानित हुईं। इसके बाद दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।

    प्रमुख सम्मान:

    नेपाल के राष्ट्रपति से गैलेक्सी अवॉर्ड

    दादासाहब फाल्के अवॉर्ड

    कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, दिल्ली से वुमन ऑफ द ईयर

    नारी रत्न अवॉर्ड

    इंडिया की टॉप 30 विजनरी में स्थान

    एशिया की टॉप 100 महिलाओं में शामिल

    महिलाओं के लिए संदेश:
    सोनम ने कहा, “महिलाएं अपनी कमियों से कभी न डरें। लगातार खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करें। सेल्फ ग्रूमिंग, एक्सरसाइज और शिक्षा पर ध्यान दें। जो चीज नहीं आती, उसे सीखें। मेहनत और प्रतिभा ही आपकी पहचान बनती है।”

    सोनम श्रीवास्तव न केवल मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर गौरव हासिल कर रही हैं, बल्कि समाज सेवा और महिलाओं के सशक्तिकरण में भी मिसाल कायम कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में चैत्र नवरात्र की तैयारियां प्रारंभ, प्रज्जवलित किए जाएंगे ज्योति कलश

    March 7, 2026

    संभागीय कार्यशाला में भाजपा के वक्ता प्रशिक्षित, विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण, 7 विषयों पर हुआ मंथन

    March 7, 2026

    सुरगी पुलिस की कार्यवाही : कानून और शांति व्यवस्था भंग करने वाले गिरफ्तार

    March 7, 2026

    लालबाग पुलिस ने शांति भंग करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की

    March 7, 2026

    चिखली में शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

    March 7, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : नारी है शक्ति, देश की प्रगति में अहम योगदान

    March 7, 2026
    Top Posts

    बिलासपुर में अलवा फाउंडेशन की बैठक, सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

    March 1, 202621 Views

    नवाचार की नई उड़ान : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पेंटा सुकमा-1 में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी

    February 28, 202617 Views

    सुकमा के नवोदय विद्यालय के बच्चों ने सैनिकों को भेजा हर्बल गुलाल के संग प्रेम संदेश

    March 6, 20265 Views

    नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों को दी शिक्षा की रोशनी, नवोदय विद्यालय पेंटा की पहल

    March 6, 20263 Views

    राजनांदगांव में शासकीय विज्ञापन बोर्ड पर उठे सवाल, अशोक फड़णवीस ने लगाए गंभीर आरोप

    March 1, 20263 Views

    होली पर भी नहीं मिला वेतन : एनएचएम कर्मचारियों में नाराजगी, सीएम-स्वास्थ्य मंत्री से लगाएंगे गुहार

    March 7, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.