राजनांदगांव। संस्कारधानी तीरंदाजी संघ, जिला इकाई राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपनी उत्कृष्टता साबित कर दिखाया है। आगामी 26 मार्च से 07 अप्रैल 2026 तक गुन्टुर विजयवाड़ा (तेलंगाना) में आयोजित 15वीं एनटीपीसी मिनी आर्चरी टूर्नामेंट 2026 में चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिष्ठान बढ़ाने के लिए अपने दमदार प्रदर्शन से भाग लेंगे।
राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों में इंडिया राउंड यू-15 में बालिका वर्ग से तिथि चौबे (चौथा स्थान) पीएमश्री सेजेस डोंगरगांव, बालक वर्ग में सुमित यादव (तृतीय स्थान) शहीद पूर्णानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, जंगलपुर, इंडिया राउंड यू-13 बालिका वर्ग में मिश्ती सिन्हा (तृतीय स्थान) गुजराती उच्चतर माध्यमिक शाला, राजनांदगांव, बालक वर्ग में ओजल कुमार यादव (पंचम स्थान) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, रामपुर, इंडिया राउंड यू-10 बालिका वर्ग में मान्या साहू (द्वितीय स्थान) राजेश्वरी करूणा हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव, बालक वर्ग में अक्षत खरे (प्रथम स्थान) गायत्री विद्यापीठ, केसर नगर, भाव्या साहू (द्वितीय स्थान) श्री गुरुनानक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव, अर्थ साहू (चतुर्थ स्थान), इंडिया राउंड यू-15 कुमकुम साहू (पंचम स्थान) हायर सेकेंडरी स्कूल, जंगलपुर शामिल है।
संस्कारधानी तीरंदाजी संघ की ओर से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खासकर जंगलपुर में संचालित प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से संघ ग्रामीण बच्चों को बेहतर दिशा और मंच प्रदान कर रहा है। इसका परिणाम यह है कि संघ के प्रयासों से पांच बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हुए हैं।
संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के संरक्षकगण सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री खूबचंद पारख, संघ के अध्यक्ष राजेंद्र गोलछा, उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, रामपुर जनपद सदस्य मनीष साहू, रामपुर सरपंच सतीश सिंह, जंगलपुर सरपंच भूपेंद्र साहू, जंगलपुर प्राचार्य पुनाराम यादव, स्पोर्ट टीचर मनीष पांडे, शाला विकास समिति के अध्यक्ष चंदू साहू, सहित पदाधिकारी एवं समस्त सदस्य ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके आगामी प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
साथ ही संघ के मुख्य कोच राहुल साहू, सहायक कोच अंजली यादव, भूपेंद्र सिन्हा और वरिष्ठ खिलाड़ी राहुल साहू एवं जतिन यादव को उनके कठोर परिश्रम और निस्वार्थ योगदान के लिए सराहा गया है।
संघ का विश्वास है कि सभी चयनित खिलाड़ी गुन्टुर विजयवाड़ा में शानदार प्रदर्शन करेंगे और जिले एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
