Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » होली पर्व को लेकर राजनांदगांव पुलिस की सख्त कार्रवाई : आपत्तिजनक सामग्री की जप्ती एवं वैधानिक कार्यवाही
    राजनांदगांव

    होली पर्व को लेकर राजनांदगांव पुलिस की सख्त कार्रवाई : आपत्तिजनक सामग्री की जप्ती एवं वैधानिक कार्यवाही

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। होली पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य होली के पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए सख्त कार्रवाई करना है।

    पुलिस विभाग ने जिले के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 179 दुकानों की जांच की गई, जहां पर भ्रामक, भय उत्पन्न करने वाले या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका वाले मुखौटे एवं आपत्तिजनक सामग्री का विक्रय किया जा रहा था। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने संबंधित दुकानों से आपत्तिजनक मुखौटे जप्त किए और उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसी कोई भी सामग्री न बेचें, जिससे समाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़े।

    राजनांदगांव पुलिस की विशेष अपील एवं निर्देश:

    शराब पीकर वाहन चलाने, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाने और सायलेंसर से अत्यधिक आवाज निकालने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इन वाहनों को जप्त कर माननीय न्यायालय में चालान के बाद ही सुपुर्द किया जाएगा।

    साउंड सिस्टम का उपयोग सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर किया जाएगा। अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले साउंड सिस्टम संचालकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

    सार्वजनिक स्थानों पर फाग प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रमों में साउंड सिस्टम के उपयोग के लिए संबंधित एसडीएम से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

    जबरन चंदा वसूली पर रोक, किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाना, और प्रतिबंधित रंगों का उपयोग न करने की अपील की गई है।

    सार्वजनिक मार्गों पर पत्थर या अन्य अवरोधक न रखें और होलिका दहन के लिए सुरक्षित स्थान का चयन करें।

    होलिका दहन घरों से दूर और सुरक्षित स्थान पर किया जाए तथा यह रात्रि 12 बजे तक समाप्त किया जाए।

    पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए, गोबर के कंडों से होलिका दहन करने की अपील की गई है, न कि हरे वृक्षों या ईमारती लकड़ी का उपयोग किया जाए।

    सोशल मीडिया पर भ्रामक या दुष्प्रचारित संदेशों के प्रसारण से बचने का आग्रह किया गया है और समाज के जिम्मेदार नागरिकों से अपील की गई है कि वे दूसरों को भी सही संदेश दें।

    आमजन से अपील:
    राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे होली पर्व को प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। यदि किसी प्रकार की अव्यवस्था या कानून उल्लंघन की स्थिति उत्पन्न हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

    आपातकालीन संपर्क नंबर:

    डायल – 112

    पुलिस कंट्रोल रूम – 07744-286622

    मोबाइल – 9479192199

    राजनांदगांव पुलिस शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी और कार्यवाही जारी रखेगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.