राजनांदगांव। आगामी होली पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए आज दिनांक 28.02.2026 को थाना लालबाग परिसर में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के निर्देशन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सुमन जायसवाल, थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल और चौकी प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल उपस्थित थे।
बैठक में थाना लालबाग, चौकी तुमड़ीबोड और चौकी सुकुलदैहान क्षेत्र के करीब 30-35 होटल, ढाबा और लॉज संचालक शामिल हुए।
बैठक में संचालकों को दिए गए मुख्य निर्देशें में होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, जुआ-सट्टा, अवैध शराब विक्रय एवं नशे का सेवन, विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अनजान व्यक्तियों को बिना वैध पहचान पत्र के कमरे उपलब्ध न कराएं और आगंतुकों का विवरण रजिस्टर में दर्ज करें। रात्रि में निर्धारित समय के पश्चात अनावश्यक भीड़ न होने दें और डीजे, लाउडस्पीकर का उपयोग शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार ही करें। होटल, ढाबा परिसर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था बनाएं। शराब प्रतिबंधित का बोर्ड तथा पुलिस कंट्रोल और थाना का नंबर स्पष्ट रूप से चस्पा करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना या संबंधित चौकी को दें। सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से चालू रखें और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखें। होली पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस प्रशासन ने संचालकों को चेतावनी दी कि आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
