राजनांदगांव। आगामी होली पर्व को सौहार्दपूर्ण और परंपरा के अनुरूप मनाने के लिए थाना बसंतपुर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और थाना प्रभारी एमन साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्षदगण, समाज के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बैठक में सभी समाज प्रमुखों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि जिले में होली, धुरेड़ी और रमजान पर्व की परंपरा और शांति बनाए रखकर मनाई जाएगी।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय में धार्मिक स्थलों और मुख्य चौक-चौराहों पर स्टेटिक प्वाइंट लगाकर गश्त की जाएगी और वाहनों की चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही होगी। शराब पीकर वाहन चलाने, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाने और सायलेंसर या फटाका जैसी आवाज निकालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साउंड सिस्टम सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा में ही इस्तेमाल किया जाएगा। उल्लंघन करने वालों पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। फाग प्रतियोगिता या अन्य कार्यक्रमों में साउंड सिस्टम के लिए एसडीएम की अनुमति अनिवार्य होगी। जबरन चंदा वसूली या किसी की इच्छा के खिलाफ रंग लगाने पर रोकय प्रतिबंधित रंग का उपयोग नहीं होगा। सड़क में पत्थर या अन्य अवरोधक नहीं रखे जाएंगे। होलिका दहन विद्युत खंभों, डामरीकृत सड़कों और मुख्य मार्गों से दूर सुरक्षित स्थान पर ही किया जाएगा और रात 12 बजे तक समाप्त करना अनिवार्य होगा। ईमारती लकड़ी, फलदार और हरे वृक्षों की लकड़ी का उपयोग न करें, गोबर के कंडों से होलिका दहन करने की सलाह दी गई। मंदिरों से निकलने वाली शोभायात्रा में पुलिस के साथ सहयोग किया जाएगा। मोहारा नदी, ऑक्सीजोन, रानीसागर और शहर के तालाबों में सुरक्षा हेतु गोताखोर उपलब्ध कराए जाएंगे। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का दुष्प्रचार न फैलाया जाए। बोर्ड परीक्षाओं के समय ध्वनि प्रदूषण पर विशेष नियंत्रण रखा जाएगा। फायर ब्रिगेड, विद्युत विभाग और स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

ताज़ा ख़बर :
- चिखली में साहू समाज का बनेगा सामुदायिक भवन, महापौर ने किया भूमिपूजन
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- म्यूल अकाउंट से ऑनलाइन ठगी करने वाला अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
- छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रास्ता रोककर करता था परेशान
- ढाबों में शराब पिलाने पर कार्रवाई : 3 संचालक गिरफ्तार, 7 पर केस
- क्लब चौक के पास मोबाइल सट्टा खिलाते आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
- बाबा साहेब के आदर्शों से आलोकित हुआ पेंटा नवोदय, अम्बेडकर जयंती पर भव्य आयोजन
