राजनांदगांव। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ हुआ। चार सत्र में आयोजित हुई इस कार्यशाला में जिले भर के शीर्ष नेता अपेक्षित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। भाजपा ने कार्यशाला में संगठन, सरकार और चुनावी रणनीति को एक सूत्र में पिरोते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को बूथ प्रबंधन से लेकर वैचारिक प्रशिक्षण तक को केंद्र में रखा। प्रशिक्षण के दौरान विकास, विचारधारा, नमो एप, सोशल मीडिया और एआई आधारित सरल एप के जरिये कार्यकर्ता तंत्र को तकनीकी रूप से सशक्त कर राष्ट्र के समक्ष उभरती चुनौतियों से निपटने की व्यापक रणनीति पर मंथन किया गया। प्रथम यानी उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडे जी ने कहा कि प्रशिक्षण सतत प्रक्रिया है, जिससे कार्यकर्ताओं का बौद्धिक और वैचारिक विकास होता है। श्री पांडे ने पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी जागरण, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य एवं सामाजिक समरसता विषय पर सारगर्भित संबोधन दिया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल जी ने की। दूसरे सत्र में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अवधेश जैन जी ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यशाला के दूसरे चरण की अध्यक्षता शताब्दी पांडे जी ने की। इसी तरह तृतीय सत्र में तेजपाल शर्मा ने प्रशिक्षण में नवाचार की परिकल्पना पर प्रकाश डाला। समापन सत्र में महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने शिरकत की। यह सत्र जिज्ञासा और समाधान विषय पर आधारित रहा। इस दौरान सांसद महासमुंद ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर देती है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही राष्ट्र निर्माण का आधार है। प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण के साथ हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ एवं सशक्त भारत के संकल्प को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख जी ने की। कार्यशाला का शुभारंभ मां भारती के सामने दिप प्रज्ज्वलन और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यशाला की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने रखी। वंही कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सौरभ कोठारी एवं डिकेश साहू ने किया। कार्यशाला में सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, स्टेडियम समिति के सचिव रमेश पटेल, तरुण लहरवानी, रविन्द्र वैष्णव, बंटी लाल, मूलचंद लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू सहित सभी मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के आपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस का नंगा नाच, जनता ने दिया मुँहतोड़ जवाब
जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि वैश्विक एआई समिट में देश की छवि धूमिल करने की नीयत से कांग्रेस ने जो नंगा नाच किया उसे पूरे देश ने देखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समिट में मौके पर मौजूद आम लोगों ने कांग्रेसियों के नंगे नाच का तगड़ा जवाब दिया। आम जनता कांग्रेस के इस कृत्य से बेहद आक्रोशित है। कांग्रेस की इस घटिया मानसिकता को लोगों के सामने उजागर करना हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की उपलब्धियों जैसे प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छता भारत मिशन और प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना लोगों तक पहुंचाएं। इसी तरह कांग्रेस की देश विरोधी मानसिकता से भी लोगों को अवगत कराएं।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
