राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत आरी में मनरेगा कार्यस्थल पर पहुंचकर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीण पालकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं सार्वजनिक संवाद के माध्यम से ग्रामीण पालकों एवं किशोर-किशोरियों को विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक विषयों पर जागरूक किया गया। अच्छे पालक की साझा जिम्मेदारी एवं सकारात्मक पालन-पोषण, किशोरों का समुचित पोषण एवं शारीरिक आत्मविश्वास, बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत बाल विवाह की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, रूप नहीं, गुण और पढ़ाई का कोना के माध्यम से बच्चों में आंतरिक प्रतिभा, शिक्षा एवं संस्कार को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने सरल, प्रभावी एवं संवादात्मक शैली में संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, संतुलित पोषण के महत्व, साइबर अपराध से सतर्क रहने के उपाय तथा बच्चों में बाहरी रूप-रंग के बजाय गुण, शिक्षा और संस्कार को प्राथमिकता देने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पालक उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- पनेका आश्रम में एनएसयूआई ने 56वें स्थापना दिवस पर किया सेवा कार्यक्रम, छात्रों को बांटे कॉपी-पेन
- खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
- जनदर्शन में त्वरित निराकरण : दिव्यांग महिला को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण
- पोट्ठ लईका पहल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित
- कुपोषण उन्मूलन में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, कलेक्टर ने ली व्यक्तिगत जिम्मेदारी
- सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली टैबलेट तस्करों पर शिकंजा
- यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, पुलिस ने सख्त कार्रवाई की
- गंज मंडी परिसर में ट्रक से चना चोरी का खुलासा, पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी पकड़े
