Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव की बास्केटबॉल नर्सरी की एक और सफलता, दिपशिखा एक्का का चयन नार्दन फ्रंटियर रेलवे गुवाहाटी में

    February 22, 2026

    एआई समिट में नग्न प्रदर्शन राहुल की भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश : कोमल सिंह राजपूत

    February 22, 2026

    चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और शांति भंग करने वालों पर किया कड़ा अभियान

    February 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • राजनांदगांव की बास्केटबॉल नर्सरी की एक और सफलता, दिपशिखा एक्का का चयन नार्दन फ्रंटियर रेलवे गुवाहाटी में
    • एआई समिट में नग्न प्रदर्शन राहुल की भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश : कोमल सिंह राजपूत
    • चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और शांति भंग करने वालों पर किया कड़ा अभियान
    • बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार
    • सोमनी पुलिस की कार्रवाई : अवैध शराब बिक्री पर आरोपी गिरफ्तार
    • जुआ सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी जेल भेजे गए
    • पुलिस ने मवेशी तस्करी में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार, 26 लाख रुपये की संपत्ति जप्त
    • किसान न्याय जनसभा, किसानों के अधिकारों की रक्षा को लेकर उठी मजबूत आवाज
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » एआई समिट में नग्न प्रदर्शन राहुल की भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश : कोमल सिंह राजपूत
    राजनांदगांव

    एआई समिट में नग्न प्रदर्शन राहुल की भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश : कोमल सिंह राजपूत

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने नई दिल्ली में आहूत एआई समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी राजनीति के एक नए निचले स्तर पर गिर गए हैं, जहाँ उन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक पोस्टर लेकर दुनिया के सबसे बड़े एआई इम्पैक्ट समिट में निर्वस्त्र होने का निर्देश दिया।
    कोमल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पूर्व मे भी देश को अपमानित करने के बहुत प्रयास किए थे, परन्तु यह प्रदर्शन कांग्रेस के घोर पतन, निर्लज्जता और मानसिक दीवालिएपन को दर्शाता है। राहुल गांधी के उकसावे पर की गई यह घिनौनी हरकत कांग्रेस पार्टी के पूर्ण वैचारिक पतन को उजागर करती है। एक तरफ जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, प्रगति और राष्ट्र निर्माण के लिए खड़ा है, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस केवल व्यवधान, बाधा और नकारात्मकता राजनीति का प्रतीक बन कर रह गई है।
    श्री राजपूत ने आक्रोशित स्वर मे कहा कि ऐसे गंदे कार्यो के कारण ही भाजयुमो द्वारा कांग्रेस मुख्यालयों का घेराव कर जनता का ध्यान कांग्रेस की गंदी एवं अर्धनग्न सोच की ओर ध्यानाकर्षण करने हेतु किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट है कि कांग्रेस ने एआई इम्पैक्ट समिट को बदनाम करने की साजिश बहुत पहले ही रच ली थी। राहुल गांधी के इशारे पर लोगों को इकट्ठा किया गया, उन्हें शिखर सम्मेलन के लिए पंजीकृत कराया गया और फिर इस अपमानजनक कृत्य के लिए उकसाया गया।
    श्री राजपूत ने कहा कि तकनीक के विकास के मामले में दुनिया भारत का लोहा मान रही है, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश की छवि को नुकसान पहुँचाने का रास्ता चुना और पूरी दुनिया के सामने भारत को शर्मिंदा करने की सक्रिय कोशिश की है और इस सब के पीछे एकमात्र कारण यह है कि राहुल गांधी भारत को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते।
    श्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस ओछी हरकतों से बाज आए, अन्यथा आने वाले समय में कांग्रेस एक खोया इतिहास बन कर रह जाएगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव की बास्केटबॉल नर्सरी की एक और सफलता, दिपशिखा एक्का का चयन नार्दन फ्रंटियर रेलवे गुवाहाटी में

    February 22, 2026

    चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और शांति भंग करने वालों पर किया कड़ा अभियान

    February 22, 2026

    बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार

    February 22, 2026

    सोमनी पुलिस की कार्रवाई : अवैध शराब बिक्री पर आरोपी गिरफ्तार

    February 22, 2026

    जुआ सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी जेल भेजे गए

    February 22, 2026

    पुलिस ने मवेशी तस्करी में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार, 26 लाख रुपये की संपत्ति जप्त

    February 22, 2026
    Top Posts

    प्रदेश में लागू हुआ विषय बंधन राजपत्र, शिक्षा गुणवत्ता में होगा सुधार, छग विषय बाध्यता मंच ने जताया आभार

    February 15, 202656 Views

    रमजान के पवित्र महीने का आगाज : रईस अहमद शकील

    February 18, 202622 Views

    आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति दिवस पर जैन मंदिर में आचार्य छत्तीसी विधान, वृद्धाश्रम में फल वितरण

    February 18, 20268 Views

    होली से पहले अन्नदाताओं को ऐतिहासिक सौगात : शीला टाकेश सिन्हा

    February 20, 20267 Views

    गुरू घासीदास रावटी पहाड़ कुरूभाट धाम डोंगरगढ़ में सर्व सहमति से युवराज दास ढिरहेर अध्यक्ष चुने गए

    February 16, 20265 Views

    प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को भी मिले सरकारी वेतन : क्रिस्टोफर पॉल

    February 21, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.