राजनांदगांव। राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इंद्रजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में मंगलवार को रायपुर स्थित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय में जिला संगठन आयुक्तों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इंद्रजीत सिंह खालसा ने विद्यालयों से प्राप्त अर्जित अंशदान के संबंध में जानकारी ली और अंशदान को जमा करवाने कहा। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यालयों को संस्थान से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाईन यूथ मैनेजमेंट सिस्टम पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देशित किया। सर्किय लीडर्स की जानकारी लेते हुए ओवाईएमएस के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर या आईटी के जानकार लीडर्स एवं रोवर्स, रेंजर्स का सहयोग लेने कहा। नए शैक्षणिक सत्र में बेसिक कोर्स के लिए कार्ययोजना बनाने निर्देशित किया। उन्होंने 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी तथा बालोद जिले में आयोजित हुए प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी में सहभागिता को के संबंध में चर्चा की।
राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इंद्रजीत सिंह खालसा ने कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने टीम वर्क के साथ स्काउटिंग को गुणवत्तापूर्ण तरीके से गति देने तथा देश में छतीसगढ़ की एक क्रियाशील छवि बनाने की बात कही। बैठक में प्रभारी राज्य सचिव सरिता पाण्डेय, राज्य कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, सयुंक्त राज्य सचिव बीना यादव, स्टेट कॉर्डिनेटर (मेम्बरशिप ग्रोथ) मोहम्मद सादिक¸ शेख़, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) अमित क्षत्रिय, राज्य संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती जलवती साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्रीमती सरिता पाण्डे एवं पूनम साहू सहित जिला संगठन आयुक्त स्काउट राजनांदगांव मयूख श्रीवास्तव सहित अन्य जिलों के जिला संगठन आयुक्त उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
