Close Menu
    What's Hot

    प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी लगाया जायेगा एचपीवी वैक्सीन

    April 6, 2026

    हाईरिस्क वाली गर्भवती माताओं का निःशुल्क सोनोग्राफी

    April 6, 2026

    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सुकुलदैहान में राजस्व पखवाड़ा शिविर का किया निरीक्षण

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी लगाया जायेगा एचपीवी वैक्सीन
    • हाईरिस्क वाली गर्भवती माताओं का निःशुल्क सोनोग्राफी
    • कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सुकुलदैहान में राजस्व पखवाड़ा शिविर का किया निरीक्षण
    • राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन मिशन : ग्रामीण और आदिवासी कृषकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण
    • जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस प्रमाण पत्र के लिए चयनित
    • जनदर्शन में आवेदन पर त्वरित निराकरण, श्रमिकों को मिला 25,056 रुपए का भुगतान
    • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
    • जिले के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने किया सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » नक्सल क्षेत्र के स्कूलों में पहुंची नवोदय की टीम : छात्राओं को उच्च शिक्षा और प्रवेश परीक्षा के लिए किया प्रेरित
    छत्तीसगढ़

    नक्सल क्षेत्र के स्कूलों में पहुंची नवोदय की टीम : छात्राओं को उच्च शिक्षा और प्रवेश परीक्षा के लिए किया प्रेरित

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailFebruary 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    सुकमा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पेंटा सुकमा 1 द्वारा विकासखंड कोंटा के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में पेस सेटिंग एवं सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम 2025-26 के तहत प्रेरणादायक और सेवा आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने किया। कार्यक्रम प्रभारी संजय कवाड़े (टीजीटी एसएसटी) और मलय कुमार (टीजीटी ऑर्ट) भी टीम के साथ मौजूद रहे।
    टीम ने सबसे पहले शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला पेंटा, संकुल केंद्र पेंटा का दौरा किया। यहां प्रधान शिक्षिका साधना बंजारे, प्रधान पाठक कट्टम रामकृष्ण, शिक्षक कट्टम राजा और सितम एरा ने टीम का स्वागत किया। विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें नियमित अध्ययन, लक्ष्य तय करने और बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करने की सीख दी गई।
    इसके बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला पोलमपल्ली, संकुल केंद्र पोलमपल्ली में पहुंचकर स्टाफ से चर्चा की गई। प्रधान पाठक पुष्पलता भारती और शिक्षक संतोष कुमार यादव से विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों पर बात की गई। विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा जारी रखने के प्रयासों की सराहना की गई।
    टीम ने कन्या आश्रम कांकेरलंका का भी भ्रमण किया। यहां प्रधान पाठक जगमोहन सिंह मरावी, प्रधान अधीक्षिका रविनंदनी ठाकुर और सहायक अधीक्षिका चित्रलेखा धुर्वे की मौजूदगी में छात्राओं से संवाद हुआ। आश्रम में दर्ज 94 छात्राओं में से 90 उपस्थित रहीं। छात्राओं को उच्च शिक्षा के महत्व और कक्षा 6वीं की नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई।
    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नोटबुक, ड्राइंग बुक और पेन जैसी शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। साथ ही नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी साझा की गई।
    नवोदय की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करना और समुदाय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इस तरह के प्रयास शिक्षा के उजाले को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।
    प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने बताया आगे भी जो है राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्थापना की जाएगी और राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता स्वच्छता शिक्षा की एक नई पहल की शुरुआत की जाएगी। सुविधाओं से वंचित छात्रों के लिए उनकी शिक्षा के प्रयास किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी लगाया जायेगा एचपीवी वैक्सीन

    April 6, 2026

    हाईरिस्क वाली गर्भवती माताओं का निःशुल्क सोनोग्राफी

    April 6, 2026

    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सुकुलदैहान में राजस्व पखवाड़ा शिविर का किया निरीक्षण

    April 6, 2026

    राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन मिशन : ग्रामीण और आदिवासी कृषकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण

    April 6, 2026

    जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस प्रमाण पत्र के लिए चयनित

    April 6, 2026

    जनदर्शन में आवेदन पर त्वरित निराकरण, श्रमिकों को मिला 25,056 रुपए का भुगतान

    April 6, 2026
    Top Posts

    आर्थिक मदद के नाम पर संगठित ठगी का पर्दाफाश, लाखों की धोखाधड़ी का मामला उजागर

    April 3, 202630 Views

    कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु नवोदय विद्यालय में आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

    April 3, 202625 Views

    कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान हेतु रेंगाकठेरा मंडल की अहम बैठक बुंदेलीकला में संपन्न

    April 3, 202619 Views

    अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमसुल आलम ने मंत्रालय में स्वास्थ्य व प्रशासनिक समस्याओं पर रखी आपत्ति

    March 26, 202611 Views

    मानव मंदिर चौक में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का भव्य स्वागत

    April 1, 20266 Views

    मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी का ममता नगर में भव्य स्वागत

    April 1, 20266 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.