राजनांदगांव। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण मंे उच्च स्थान प्राप्त करने निगम का अमला द्वारा व्यापक तैयारी कर साफ सफाई मे जोर दिया जा रहा है। महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा स्वयं शहर में साफ सफाई का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने, स्वास्थ्य अमला को निर्देशित कर रहे है। प्रतिदिन सफाई निरीक्षण की कडी में आयुक्त श्री विश्वकर्मा आज सुबह चिखली,शांतिनगर एवं शंकरपुर का भ्रमण कर नाला सफाई, सार्वजनिक शौचालय एवं एसएलआरएम सेन्टर का निरीक्षण कर सफाई के संबंध में दिशा निर्देश दिए। वही चिखली स्कूल मैदान में नन्हे खिलाडियो से रूबरू हो उनका उत्साहवर्धन किया।
चिखली,शांतिनगर एवं शंकरपुर में क्रमशः निरीक्षण के दौरान साफ सफाई का जायजा लेकर नाला सफाई देख नाला के अंदर तक सफाई कर कचरा निकालने के निर्देश सफाई कर्मी को दिये। उन्होंने कहा कि नाले नालो की सफाई ऐसा करे कि पानी असानी से निकल जाये। शंकरपुर एसएलआरएम सेन्टर में प्रतिदिन कचरा छाट उसका निष्पादन करने सेन्टर प्रभारी से कहा। उन्हांेने कहा कि सत् प्रतिशत घर से कचरा संग्रहण कर युजर चार्ज भी वसूलना सुनिश्चित करे तथा सेन्टर के कचरा फैले देख कचरे का समुचित निपटान करने कहा। इसी प्रकार सार्वजनिक शौचालय में पर्याप्त पानी की व्यवस्था एवं साफ सफाई रखने संचालक को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई से जुडे सभी कर्मचारी आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करे।
चिखली स्कूल मैदान निरीक्षण के दौरान मैदान की सफाई कराने स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव से कहा। साथ ही नन्हे खिलाडियो से रूबरू हो उनसे खेल के संबंध में जानकारी लिए। उन्होंने कहा कि आज कल मोेबाईल के कारण बच्चो का रूझान खेल के प्रति कम हो गया है, इसके बावजुद इस मैदान में छोटे एवं बड़े बच्चे नियमित खेल अभ्यास कर रहे है, यह सराहनीय है। उन्हांेने खिलाडी बच्चो से कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक है, प्रतिदिन खेल के लिए समय निकाले जिससे आप लोग स्वस्थ मन से पढ़ाई कर सके। निरीक्षण के दौरान निगम का स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।

ताज़ा ख़बर :
- राम मंदिर चढ़ावा मामले की सीबीआई जांच की मांग, विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने केंद्र सरकार से की कार्रवाई की अपील
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
- विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
- पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
- नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
- चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
