राजनांदगांव। खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के प्रभावी नियंत्रण के लिए गठित जिला स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा सतत निगरानी एवं कड़ी कार्रवाई की जा रही है। खनि अधिकारी सुश्री ज्योति मिश्रा ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के कुल 67 प्रकरण दर्ज किए गए एवं 16 लाख 90 हजार 800 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। खनिज विभाग द्वारा ग्राम कल्लूटोला में खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुए कुल 3 टैक्टर जप्त किया गया। जिसमें टैक्टर क्रमांक सीजी 08 बीबी 2663 ट्राली सोल्ड नीला रंग, टैक्टर क्रमांक सीजी 08 एडब्ल्यू 0177 ट्राली क्रमांक सीजी 08 पी 3514, टैक्टर क्रमांक जॉन डीयर सोल्ड हरा रंग शामिल है। जप्त टैक्टरों को थाना पुलिस चौकी चिचोला में सुरक्षार्थ रखा गया है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
