राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार देशी (कम्पोजिट) मदिरा दुकान अर्जुनी एवं चिखली में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अहाते के अलावा अन्य अवैध चखना सेंटर को हटाया गया। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को अहाते के अलावा अन्य अवैध चखना सेंटर के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कुसुमलता जोल्हे, आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती तुलेश्वरी देवांगन एवं आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक गुप्ता, जनार्दन प्रसाद पाण्डे, मिलाप मण्डावी तथा आबकारी आरक्षक आर्यन ठाकुर, प्रदीप कुमार यादव शामिल थे।

ताज़ा ख़बर :
- खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
- एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
- पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
- डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
- चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
- कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
