Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
    छत्तीसगढ़

    वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भारत माता के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) राजनांदगांव इकाई द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
    तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थी वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ यात्रा में आगे बढ़े। यात्रा के दौरान पूरे नगर का वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। नगरवासियों ने यात्रा का स्वागत करने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा की।
    मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम की चेतना का प्रतीक है। उन्होंने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन युवाओं को अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों के साथ राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करता है।
    कार्यक्रम में राजनांदगांव कबड्डी संघ के अध्यक्ष ऋषि देव चौधरी ने कहा कि एबीवीपी युवाओं में नेतृत्व, चरित्र, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का भाव पैदा करती है, जो समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रांत सह छात्रा प्रमुख सुश्री उर्वशी वर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है, और यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय स्वाभिमान की प्रतीक है।
    कार्यक्रम में प्रांत सहमंत्री अमन नामदेव ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और सेवा भावना जागृत करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग छात्रा प्रमुख पूर्वा समर्थ और जिला संयोजक धनंजय पांडे का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    नगर मंत्री अक्षत कुमार श्रीवास्तव ने आयोजन की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडिया और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
    कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतीक गढ़वाल, हर्ष वर्मा, नगर सह मंत्री भूपेंद्र पाल, नगर महाविद्यालय प्रमुख जीत शर्मा, नगर एसएफडी प्रमुख कुलदीप पाल, नगर एसएफएस प्रमुख चैतन्य द्विवेदी, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख श्रीमती युक्ता मांडवी, नगर सोशल मीडिया संयोजक यश श्रीवास्तव सहित कई अन्य प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे। साथ ही एनएसएस के विद्यार्थियों का भी आयोजन की सफलता में योगदान सराहनीय रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.