राजनांदगांव। देश की प्रतिष्ठित हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) प्रतियोगिता का आयोजन 03 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक देश के तीन प्रमुख शहरों में किया गया। लीग का प्रथम चरण चेन्नई, दूसरा चरण रांची तथा तीसरा चरण भुवनेश्वर में संपन्न हुआ।
हीरो हॉकी इंडिया लीग का फाइनल मुकाबला भुवनेश्वर में वेदांता कलिंगा लांसर्स एवं रांची रॉयल्स के मध्य खेला गया। जिसमें वेदांता कलिंगा लांसर्स ने रांची रॉयल्स को 3-2 से हराकर खिताब जीता। भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में हुए इस रोमांचक मुकाबले में कलिंगा लांसर्स ने दूसरी बार चैंपियनशिप अपने नाम की।
इस भव्य फाइनल मुकाबले में उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हॉकी इंडिया के सह सचिव फिरोज अंसारी सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।
फाइनल मैच व समापन समारोह के दौरान सभी अतिथियों के उपस्थिति में विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही श्री अंसारी ने हैदराबाद तूफान टीम के गोलकीपर विक्रमजीत सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट के सम्मान से नवाजा। श्री अंसारी द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए गौरव और सम्मान का विषय रहा।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े खेल मंच पर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष की सहभागिता ने प्रदेश की खेल पहचान को नई ऊंचाई दी है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
