Close Menu
    What's Hot

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
    • एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
    • पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
    • डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
    • चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
    • कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
    • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » डोंगरगढ़ में गणतंत्र दिवस पर दो विभूतियों को सम्मानित किया गया
    राजनांदगांव

    डोंगरगढ़ में गणतंत्र दिवस पर दो विभूतियों को सम्मानित किया गया

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। 26 जनवरी 2026 को आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में दो प्रमुख व्यक्तित्वों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
    इस अवसर पर डॉ. आलोक कलचुरी, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, शासकीय होम्योपैथी औषधालय, डोंगरगढ़ को होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. आलोक, जो कि जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के भूतपूर्व छात्र भी हैं, ने अंचल में होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में कर्तव्यनिष्ठा से काम किया और रजत जयंती महोत्सव 2025 में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।
    इसके साथ ही, स्नेह अग्रवाल, व्याख्याता (गणित), पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ को मैथ्स पार्क नवाचार शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों को गणितीय संक्रियाओं और नियमों को सरल तरीके से समझाने की उनकी अभिनव विधि के लिए सम्मानित किया गया। उनकी इस पहल ने बच्चों के लिए गणित को खेल-खेल में सीखने का एक नया तरीका पेश किया।
    इस गौरवपूर्ण अवसर पर, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ के प्राचार्य एसके सिंह, उप-प्राचार्य एसके मंडल, अनिल कुमार पॉल और विद्यालय परिवार ने इन दोनों विभूतियों को हार्दिक बधाई दी।
    गणित पार्क निर्माण की प्रेरणा और योजना नवोदय विद्यालय बुलंदशहर के भूतपूर्व छात्र दिलराज प्रभाकर (चीफ कंजरवेटर ऑफ फारेस्ट) द्वारा आर्थिक सहायता दी गई, और इसका पूर्ण सहयोग विद्यालय के उप-प्राचार्य संजय कुमार मंडल एवं अनिल कुमार पॉल द्वारा किया गया।
    यह सम्मान उन शिक्षकों और चिकित्सकों की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है, जिन्होंने समाज की सेवा में अपना योगदान दिया है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026

    डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी

    March 17, 2026

    चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं

    March 17, 2026

    कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित

    March 17, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    मूल्यांकन शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    March 12, 20264 Views

    हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

    March 16, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.