Close Menu
    What's Hot

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026

    संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन

    June 17, 2026

    गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » राजनांदगांव की पत्रकार कालोनी पत्रकारों की एकजुटता का एक अच्छा उदाहरण : डॉ. रमन सिंह
    छत्तीसगढ़

    राजनांदगांव की पत्रकार कालोनी पत्रकारों की एकजुटता का एक अच्छा उदाहरण : डॉ. रमन सिंह

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज 10 एकड़ में निर्मित पत्रकार आवासीय परिसर के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 3 करोड़ 79 लाख 91 हजार रूपए की लागत से पत्रकार आवासीय परिसर का लोकार्पण किया तथा परिसर में 49 लाख रूपए की लागत से पानी टंकी सम्पवेल एवं पाईप लाईन विस्तार कार्य के लिए भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव का गौरवशाली इतिहास रहा है और आज उसी में क्रम एक नया नाम जुड़ रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्रकार कॉलोनी में लोकर्पण एवं भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव संस्कारधानी से उन्हें बहुत सारी जिम्मेदारियां और ताकत मिली है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि राजनांदगांव के पत्रकारों की मेहनत, परिश्रम और एकजुटता से पत्रकार कॉलोनी का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए राजनांदगांव के पत्रकारों की एकजुटता एक अच्छा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि उसका मकान होता है। 141 पत्रकारों को अपना आवास मिलेगा। पत्रकार गणतंत्र को पोषित, पल्लिवत करने वाले कलम के जादूगर होते हंै। यहां रानी सूर्यमुखी देवी के नाम से आवासीय परिसर होगा। उन्होंने सभी को पत्रकार कालोनी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दो हाई मास्ट लाईट एवं एक सड़क के निर्माण कराने की बात कही।
    वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार बिरादरी के सामूहिक प्रयासों और शासकीय सहयोग से आवास का सपना पूरा हुआ। संस्कारधानी राजनांदगांव के पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि एक साथ रहकर जीवन संवार सकते है। यहां पानी, बिजली सहित अन्य सुविधाएं बहुत अच्छी है। औद्योगिक प्रतिष्ठान एबीस के प्रमुख एवं समाजसेवी बहादुर अली ने कहा कि आज का दिन खुशी का दिन है, जहां 141 पत्रकार एक साथ रहने वाले है। उन्होंने कहा कि ऐसे पत्रकार जिनका आवास तीन वर्ष में पूर्ण होगा, उनके घर में एबीस की ओर से एयर कंडिशनर की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब पत्रकारिता के संबंध पारिवारिक संबंधों में बदल जाएंगे।
    प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि ने आवासीय परिसर के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय, समझ के साथ सकारात्मकता से यह कार्य संभव हो सका है। साहित्य, संस्कृति एवं कला की त्रिवेणी संस्कारधानी में एक नया अध्याय जुड़ा है। जहां सभी के सहयोग से कलम के पुजारियों को एक ही परिसर में अपने एवं अपने परिवार के लिए जीवन भर के सपने को साकार करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। प्रेस क्लब हाऊसिंग सोसायटी के अध्यक्ष मिथलेश देवांगन ने कहा कि पत्रकार आवासीय परिसर लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के अविस्मरणीय पलों के सभी साक्षी बने है। पानी, बिजली एवं अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तेजी से कार्य किया जा रहा है और छह महीने में कालोनी पूरी तरह से विकसित हो जाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, कोमल सिंह राजपूत, सुरेश एच लाल, जितेन्द्र मुदलियार, पुरूषोत्तम गांधी, प्रेस क्लब के संरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, अशोक पाण्डेय, सुशील कोठारी, राजेन्द्र व्यास, प्रेस क्लब हाऊसिंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, प्रेस क्लब के सचिव अनिल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष बसंत शर्मा, कमलेश स्वर्णकार, संदीप साहू, अंकित व्यास सहित पत्रकारगण और परिवारजन उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन विरेन्द्र बहादुर ने किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026

    संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन

    June 17, 2026

    गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’

    June 17, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.