राजनांदगांव। तुलसीपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित डांस और गायन प्रतियोगिता में अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में गणतंत्र के महत्व को स्पष्ट किया और युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
शमसुल आलम ने कहा, भारत का लोकतंत्र, जनता का जनता के लिए और जनता द्वारा चलाया जाने वाला शासन है। यह हमारी संस्कृति की पहचान है। हमें अपने संविधान को बचाना होगा, क्योंकि संविधान ही हमें समानता का अधिकार प्रदान करता है।
उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें और मेहनत करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में युवाओं का जोश देखने को मिला और अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
