राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती का विधिवत पूजन एवं वंदन किया गया। इस अवसर पर संपूर्ण महाविद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। महाविद्यालय की प्राचार्य सहित प्रशिक्षणार्थियों ने मां सरस्वती से विद्या, विवेक एवं सद्बुद्धि की कामना की।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, सृजन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक पर्व है। मां सरस्वती का पूजन हमें शिक्षा के महत्व को समझने और जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद स्वरूप खिचड़ी एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
