राजनांदगांव। संस्कारधानी तीरंदाजी संघ, जिला इकाई राजनांदगांव द्वारा युवा दिवस के अवसर पर एक दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18 जनवरी 2026 को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को लेकर प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में पारंपरिक खेलों के प्रति रुचि जागृत करना एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था।
प्रतियोगिता के समापन समारोह पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्माएके मुख्य आतिथ्य, महापौर मधुसूदन यादव के अध्यक्षता तथा उत्तर मंडल अध्यक्ष भाजपा सुमित भाटिया, कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षक एवं समाजसेवी शारदा तिवारी, सचिव साधना तिवारी तथा गेमू कुंजाम के विशिष्ट आथित्य में संपन्न हुआ।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीलू शर्मा ने अपने उद्भोबोधन में कहा कि तीरंदाजी हमारे पौराणिक काल की एक महत्वपूर्ण विद्या है, जिसका उल्लेख रामायण और महाभारत जैसे महान ग्रंथों में मिलता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में तीरंदाजी का उपयोग युद्ध और खेल दोनों के रूप में किया जाता था। आज के समय में इस पारंपरिक खेल को पुनः प्रोत्साहित किया जाना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के प्रशिक्षकों एवं पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
वहीं महापौर मधुसूदन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कारधानी तीरंदाजी संघ, जिला इकाई राजनांदगांव विगत वर्षों से निरंतर ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। संघ शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तीरंदाजी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब बच्चे मोबाइल और टीवी तक सीमित होते जा रहे हैं, ऐसे में खेलों के माध्यम से उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय हैं।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को विशाल ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में प्रमुख रूप से संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के सचिव राहुल साहू, उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता सहित वरिष्ठ खिलाड़ी कुशल रजक, अंजली यादव, भूपेंद्र सिन्हा, जतिन यादव, राहुल साहू सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के अभिभावक एवं खेल प्रेमी जनता मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
- उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ
- डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ वाहन चालक का सपना, दिग्विजय साहू ने पाया अपना घर
- लू से बचाव के लिए महापौर की अपील, सावधानी बरतने की सलाह
- निगम आयुक्त ने वार्डों का किया आकस्मिक निरीक्षण, पानी-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
- “सही दवा-शुद्ध आहार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान शुरू
- सड़क दुर्घटना के घायलों के लिए संजीवनी बनी ‘पीएम-राहत’ योजना, मिल रहा 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज
