Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » स्व. नारायण सिंह स्मृति अभा स्वर्ण कप हॉकी : एसईआर कोलकाता बना चैंपियन, बीएसएफ जालंधर उपविजेता
    खेल

    स्व. नारायण सिंह स्मृति अभा स्वर्ण कप हॉकी : एसईआर कोलकाता बना चैंपियन, बीएसएफ जालंधर उपविजेता

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। बालाघाट (मध्यप्रदेश) में 11 से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित स्वर्गीय नारायण सिंह स्मृति अखिल भारतीय स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला व समापन समारोह रविवार को गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल में एसईआर कोलकाता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसएफ जालंधर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

    समापन समारोह में गणमान्य रहे उपस्थित
    समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री गौरी शंकर बिसेन (पूर्व सांसद व विधायक) रहे। अध्यक्षता श्री फिरोज अंसारी (सह सचिव, हॉकी इंडिया) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती भारती ठाकुर (अध्यक्ष, नगर पालिका बालाघाट), श्री किरण भाई त्रिवेदी (अध्यक्ष, नेहरू स्पोर्टिंग क्लब) तथा श्री विजय वर्मा (आयोजन सचिव) उपस्थित रहे।

    खेल प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास
    मुख्य अतिथि श्री गौरी शंकर बिसेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व. नारायण सिंह की स्मृति में यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच देने और हॉकी को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। देश के विभिन्न राज्यों से आई नामी टीमों की भागीदारी के कारण प्रतियोगिता बेहद रोमांचक रही।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री फिरोज अंसारी ने कहा कि यह टूर्नामेंट स्व. नारायण सिंह के खेल प्रेम और समाज के प्रति योगदान को समर्पित है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सभी मुकाबले एफआईएच के नियमों के अनुसार खेले गए। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए आयोजन समिति की सराहना की।

    फाइनल में दिखा जबरदस्त रोमांच
    फाइनल मुकाबला एसईआर कोलकाता और बीएसएफ जालंधर के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंततः एसईआर कोलकाता ने बाजी मारते हुए स्वर्ण कप पर कब्जा जमाया।

    पुरस्कार वितरण
    विजेता टीम एसईआर कोलकाता को 2 लाख रुपए, उपविजेता बीएसएफ जालंधर को 1 लाख रुपए तथा फेयर प्ले अवार्ड सदर्न सर्विसेस बेंगलुरु को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण श्री फिरोज अंसारी एवं उपस्थित अतिथियों के हाथों हुआ।

    ये रहे उपस्थित
    इस अवसर पर श्री रमेश रंगलानी, ऋषभ त्रिवेदी, दीपक टांक, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी दिग्विजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र ब्रह्मे, किशोर धीवर, राजकुमार झा, अश्वनी कुमार, अभिनव मिश्रा, इंदरपाल सिंह सहित मैच के अंपायर एवं तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

    फाइनल में दिखा कड़ा संघर्ष
    फाइनल मुकाबला एसईआर कोलकाता और बीएसएफ जालंधर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंततः एसईआर कोलकाता ने बेहतर खेल दिखाते हुए स्वर्ण कप पर कब्जा जमाया।

    पुरस्कार वितरण
    विजेता टीम एसईआर कोलकाता को 2 लाख रुपए, उपविजेता बीएसएफ जालंधर को 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं फेयर प्ले अवार्ड सदर्न सर्विसेस बेंगलुरु को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण श्री फिरोज अंसारी व अन्य अतिथियों के हाथों हुआ।

    ये रहे मौजूद
    समारोह में रमेश रंगलानी, ऋषभ त्रिवेदी, दीपक टांक, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी दिग्विजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र ब्रह्मे, किशोर धीवर, राजकुमार झा, अश्वनी कुमार, अभिनव मिश्रा, इंदरपाल सिंह सहित मैच अंपायर और तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202688 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.