Close Menu
    What's Hot

    आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश

    March 18, 2026

    महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण

    March 18, 2026

    स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
    • महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
    • स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
    • नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
    • लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
    • कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
    • जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » धरती पर जब-जब बढ़ता है अत्याचार, तब-तब अवतार लेते हैं भगवान : पं. युवराज पांडे
    छत्तीसगढ़

    धरती पर जब-जब बढ़ता है अत्याचार, तब-तब अवतार लेते हैं भगवान : पं. युवराज पांडे

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले के ग्राम पंचायत पदुमतरा में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा के दूसरे दिन कथा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन के बीच कथा श्रवण किया। पूरा वातावरण जयघोष और भक्ति भाव से सराबोर नजर आया।
    राष्ट्रीय एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. श्री युवराज पांडे ने श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहींए बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला जीवन दर्शन है। यह धर्म, भक्ति, ज्ञान और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
    कथा के दौरान उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार, अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान भक्तों की रक्षा और दुष्टों के विनाश के लिए अवतरित होते हैं। धु्रव चरित्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि दृढ़ निश्चय और सच्ची भक्ति से भगवान को भी प्रसन्न किया जा सकता है। वहीं प्रह्लाद चरित्र के माध्यम से यह संदेश दिया कि ईश्वर में अटूट विश्वास रखने वाले भक्त को कोई भी शक्ति पराजित नहीं कर सकती।
    वामन अवतार का प्रसंग सुनाते हुए पं. पांडे ने बताया कि कैसे भगवान वामन ने राजा बलि से तीन पग भूमि मांगकर संपूर्ण सृष्टि को नाप लिया और अहंकार का नाश किया। इसके बाद कंस के कारागार में वासुदेव-देवकी के यहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की पावन कथा का वर्णन किया गया। श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
    कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों और आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति के प्रमुख ओमप्रकाश साहू ने कथा में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विराट आयोजन में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट समिति, महिला मंडल, भागवत समिति तथा जनप्रतिनिधियों का सराहनीय सहयोग रहा। पूरे गांव में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश

    March 18, 2026

    महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण

    March 18, 2026

    स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया

    March 18, 2026

    नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील

    March 18, 2026

    लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया

    March 18, 2026

    कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश

    March 18, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202632 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202626 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20264 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.