राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती वर्ष अंतर्गत नगर के भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का भजन कीर्तन एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर जितेन्द्र यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कलेक्टर ने शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला से बुजुर्गों को सम्मानित किया तथा आवश्यक सामग्री का वितरण किया। उन्होंने संस्था के गतिविधियों, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्था की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने संस्था संचालन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती वैशाली मरडवार, संस्था के संरक्षक गौतम पारख, अध्यक्ष गौतम काकरिया, सचिव उमेद गिडिया उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
