राजनांदगांव। सहकारिता विभाग द्वारा जिले में 34 विभिन्न प्रकार की व्यवसायों से संबंधित सहकारी समितियों का पंजीयन किया गया है। जिनमें मत्स्य, बुनकर, महिला बहुउद्देशीय, उपभोक्ता भंडार, आवासीय एवं रख-रखाव अन्य वर्ग की समितियों द्वारा सदस्यों को रोजगार प्रदान कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है। सहकारिता विभाग छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की पुनर्गठन योजना 2025 अंतर्गत जिले में 43 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से कृषक सदस्यों को खाद, बीज, ऋण एवं धान बिक्री संबंधित सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वर्तमान में 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से कृषक सदस्यों को विभिन्न प्रकार की ऑनलाईन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। माईक्रो एटीएम के माध्यम से कृषक सदस्यों को समितियों में ही नगद राशि का आहरण कराया जा रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता