Close Menu
    What's Hot

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
    • ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
    • राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
    • माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
    • हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
    • नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार
    • मनरेगा पर विधानसभा घेराव में राजनांदगांव से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे : विपिन यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » श्री सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, आप ने दिया समर्थन
    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    श्री सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, आप ने दिया समर्थन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    गंडई। क्षेत्र में प्रस्तावित श्री सीमेंट फैक्ट्री के निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। केसीजी जिले में श्री सीमेंट लिमिटेड की प्रस्तावित चूना पत्थर खदान परियोजना के खिलाफ संडी, विचारपुर, पंडरिया, बुंदेली, ओटेब, भरदा सहित करीब 40 गांवों के ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। आंदोलन को आम आदमी पार्टी (आप) के जिला व स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला।
    ग्रामीण 404 हेक्टेयर में प्रस्तावित परियोजना का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि उपजाऊ कृषि भूमि पर खनन से खेती प्रभावित होगी, पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचेगा, भूजल स्तर गिरेगा और लोगों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने 11 दिसंबर को प्रस्तावित जनसुनवाई को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
    आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गंडई में प्रेसवार्ता कर केंद्र व राज्य सरकार की औद्योगिक नीति की आलोचना की। प्रदेश सचिव पवन चंद्रवंशी ने कहा कि प्रभावित गांवों की स्थिति गंभीर है। किसानों और ग्रामीणों को उनकी जमीन व गांव से हटाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा सरकार प्रशासन की मदद से पुश्तैनी घर-जमीन से बेदखल करना चाहती है, जिसे पार्टी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यदि परियोजना नहीं रोकी गई तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा।
    लोकसभा अध्यक्ष (राजनांदगांव) भूपेश तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए फैक्ट्री खोलने की तैयारी कर रही है। ग्रामीणों की जमीन गुमराह कर खरीदी गई है। उन्होंने कहा कि फैक्टि्रयों में स्थानीय लोगों को रोजगार देने के दावे होते हैं, लेकिन बाहर से मजदूर लाकर काम कराया जाता है, जिससे छत्तीसगढ़ियों के साथ भेदभाव होता है।
    आप नेता कमलेश स्वर्णकार ने कहा कि 35 से 40 जनपदों से एनओसी नहीं मिलने के बावजूद परियोजना की तैयारी की जा रही है। किसान चाहते हैं कि 11 दिसंबर की जनसुनवाई रद्द की जाए और फैसला वापस लिया जाए, ताकि वे रबी फसल की तैयारी कर सकें।
    प्रेसवार्ता में चित्रा दुर्गदेव (जिला प्रभारी, मोहला-मानपुर), सर्वजीत सिंह भाठिया (कार्यालय प्रभारी, राजनांदगांव), अजय ठाकुर सहित स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित

    March 16, 2026

    माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव

    March 16, 2026

    हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

    March 16, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    मूल्यांकन शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    March 12, 20264 Views

    जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में अभिभावक-शिक्षक बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

    March 10, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.