राजनांदगांव। सायबर सेल राजनांदगांव और थाना छुरिया पुलिस ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की है।
पुलिस ने आरोपी फैजान खान पिता मुश्ताक खान, निवासी सीताबर्डी, छुरिया को भिलाई से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया और उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर 2025 को थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 281/2025 दर्ज किया गया था। शिकायत में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भरे मैसेज पोस्ट किए थे।
सायबर सेल और पुलिस की त्वरित जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 66 (सी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त आरोपी के खिलाफ धारा 170/126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर कार्यपालिका मजिस्ट्रेट छुरिया न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सोशल मीडिया पर हो रहे अपराधों पर कड़ी नजर रखना और जनता में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
