राजनांदगांव। जिले में धान की खरीदी उत्सव के लिए किसानों में उत्साह एवं खुशी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 13784 पंजीकृत किसानों से 165 करोड़ 77 लाख 26 हजार रूपए मूल्य का 697384 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

ताज़ा ख़बर :
- स्व. ए.आर. देवांगन स्मृति 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता : स्वस्तिक क्लब, एम सी इलेवन और पेंथर्स क्लब की शानदार जीत
- राजनांदगांव के आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर्स ने कलेक्टर से की मुलाकात, गणतंत्र दिवस परेड में मिला अवसर
- खनिज विभाग द्वारा खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के 67 प्रकरण किए गए दर्ज
- आबकारी विभाग द्वारा अवैध चखना सेंटर पर की गई कार्रवाई
- मनगटा में पुलिस का बड़ा एक्शन, कई रिसॉर्ट्स पर हुई छापेमारी, हड़कंप मचा
- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
- धर्मापुर में कथित अवैध मिशनरी आश्रम मामला, हिंदू जागरण मंच ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की
- अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर आसिफ अली के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन
