राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने अवैध शराब कोचियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के दिशा-निर्देशन में यह अभियान चलाया गया।
मुखबीर की सूचना पर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम ने आरोपी योगेश ठाकुर (21 वर्ष, निवासी बांसपाईपारा) के कब्जे से 18 पौवा देशी मशाला शराब (3.240 लीटर, कीमत 1800 रुपये) जब्त की। आरोपी के खिलाफ धारा 34। आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
सूचना मिली कि राहुल निषाद (27 वर्ष) और चितेश उपाध्याय (21 वर्ष) शराब के नशे में आकर दुकान संचालक और उसके छोटे भाई से पैसे मांग रहे थे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। इस मामले में थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 548/25 के तहत धारा 296, 115 (2), 351 (2), 119 (2), 3 (5) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने आरोपियों को उनके ठिकानों पर रेड कर हिरासत में लिया। सभी आरोपी योगेश ठाकुर, राहुल निषाद और चितेश उपाध्याय को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
चितेश उपाध्याय के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, आर्म्स एक्ट समेत कई प्रकरण दर्ज हैं।
राहुल निषाद के खिलाफ भी मारपीट, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, उनि नरेश सार्वा, सउनि गोवर्धन देशमुख, प्रधान आरक्षक महेन्द्र साहू, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर और कुश बघेल की भूमिका अहम रही।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह के अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
