डोंगरगढ़। मंडी परिसर में बिना अनुज्ञा प्राप्त अवैध कृषि उपज के कारोबार पर कृषि उपज मंडी डोंगरगढ़ ने बड़ी कार्रवाई की है। मंडी सचिव बसंत ठाकुर के निर्देश पर गठित टीम ने निरीक्षण के दौरान ऐसे व्यापारियों को पकड़ा जो मंडी के बाहर अवैध रूप से धान और अन्य उपज की खरीदी-बिक्री कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि महाराष्ट्र से एक ट्रक बोरतलाव चेकपोस्ट से होते हुए अवैध रूप से धान लेकर आ रहा है। कार्रवाई के दौरान टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 22-डब्ल्यू 9268 को जब्त किया, जिसका उपयोग कृषि उपज के अवैध परिवहन में किया जा रहा था। मौके पर विक्रेता माया राइस मिल, खमारी (महाराष्ट्र) द्वारा भेजी गई धान की खेप डीएम एग्रो इंडस्ट्रीज, राजनांदगांव को पहुंचाई जा रही थी।
जांच के दौरान ट्रक से 660 कट्टा यानी 303 मि्ंटल धान बरामद किया गया। मंडी प्रशासन ने उपज का नमूना परीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और जब्त सामग्री को सुरक्षित तरीके से मंडी परिसर में रखवाया।
मंडी प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि भविष्य में बिना लाइसेंस के उपज की खरीदी, बिक्री या परिवहन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत मंडियों में ही लेन-देन करें, ताकि उन्हें सरकारी नियमों के तहत उचित मूल्य और पारदर्शी प्रक्रिया का लाभ मिल सके।

ताज़ा ख़बर :
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
