खैरागढ़। जिला मुख्यालय खैरागढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मोहला-मानपुर के पूर्व विधायक संजीव शाह ने 15 नवंबर जनजातीय गौरव दिवस के तारतम्य में प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर का दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ-साथ देशभर के उन सभी जनजातीय नायकों को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
पूर्व विधायक शाह ने बताया कि इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का 150वां वर्ष है। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 1 नवंबर से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने किया था।
उन्होंने कहा कि पखवाड़े के दौरान राज्य के सभी जिलों और विकासखंडों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य शासकीय विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शिविरों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाई जा रही है। शाह ने कहा कि यह अवसर आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उनके संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का है।
प्रेसवार्ता में श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती आदिवासी अस्मिता और संस्कृति की धरोहर है। यहां के वीर नारायण सिंह जैसे महापुरुषों ने स्वाभिमान और स्वतंत्रता की लड़ाई में अमर योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार सदैव आदिवासी समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में जनजातीय समाज के लिए अनेक योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्देश्य है आदिवासी समाज को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता टीके चंदेल, महामंत्री नवनीत जैन, शशांक ताम्रकार, अग्राहीत नेताम, दिनेश वर्मा, विनय देवांगन, भावेश कोचर, आनंद पटेल, शैलेन्द्र त्रिपाठी, लखन साहू, शैलेन्द्र मिश्रा, कीर्ति वर्मा, वंदना तांडेकर, नीलम राजपूत, गोरेलाल वर्मा, पंकज राजपूत, डॉ. चंदू वर्मा, दिलेश्वर यदु, भीखू हिरवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
- ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
- राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
- माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
- हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
- नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार
- मनरेगा पर विधानसभा घेराव में राजनांदगांव से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे : विपिन यादव
