मोहला। अब गांवों की सड़कों पर सफर होगा और भी आसान। छत्तीसगढ़ शासन ने ग्रामीण इलाकों में सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई सड़कों और पुलों के नवीनीकरण व निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है।
कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 5 साल की संधारण अवधि पूरी कर चुकी 4 सड़कों के 50.78 किलोमीटर हिस्से के नवीनीकरण को स्वीकृति मिली है। वहीं, मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत 2 सड़कों के 449 मीटर निर्माण और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 87 मीटर लंबे एक बड़े पुल के निर्माण को हरी झंडी दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया जारी है। साथ ही पहले से बनी सड़कों और पुलों का नियमित रखरखाव और संधारण कार्य भी जारी है, ताकि ग्रामीण इलाकों में आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।
सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से न सिर्फ गांवों की सड़कों की हालत सुधरेगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में भी तेजी आएगी। ग्रामीणों को अब बेहतर सड़क सुविधा मिलने से उनका रोजमर्रा का सफर होगा और भी सुगम।

ताज़ा ख़बर :
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई
- स्कूल वाहन चालकों को यातायात नियमों का कराया गया प्रशिक्षण
- मोहड़ में निषाद समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण
- सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर
- निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं की शिक्षा को मिली नई रफ्तार
- ग्राम सभा और कृषक चौपाल में किसानों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी
- अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन जब्त
- मोहड़ व सुंदरा में आयोजित कबीर प्राकट्य समारोह में शामिल कुलबीर छाबड़ा
