Close Menu
    What's Hot

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई

    June 30, 2026

    स्कूल वाहन चालकों को यातायात नियमों का कराया गया प्रशिक्षण

    June 30, 2026

    मोहड़ में निषाद समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई
    • स्कूल वाहन चालकों को यातायात नियमों का कराया गया प्रशिक्षण
    • मोहड़ में निषाद समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर
    • निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं की शिक्षा को मिली नई रफ्तार
    • ग्राम सभा और कृषक चौपाल में किसानों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी
    • अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन जब्त
    • मोहड़ व सुंदरा में आयोजित कबीर प्राकट्य समारोह में शामिल कुलबीर छाबड़ा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में इंटर स्कूल डांस कॉम्पिटिशन, 10 स्कूलों ने दिखाया जलवा
    छत्तीसगढ़

    संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में इंटर स्कूल डांस कॉम्पिटिशन, 10 स्कूलों ने दिखाया जलवा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर के संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार, 8 नवंबर 2025 को इंटर स्कूल डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर और आसपास के 10 स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
    कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और सरस्वती वंदना से हुई। स्वागत गीत और पुष्पगुच्छ से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। प्राचार्या रेखा तिवारी ने विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभा को मंच पर लाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय लोककला और संस्कृति के प्रति सम्मान और रुचि विकसित करना था।
    कार्यक्रम दो वर्गों में आयोजित हुआ। पहले वर्ग में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने फोक डांस थीम पर प्रस्तुतियाँ दीं। इसमें जेएलएम गायत्री विद्यापीठ स्कूल, राजनांदगांव ने प्रथम स्थान, अजीज पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव ने द्वितीय स्थान तथा गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल, राजनांदगांव और श्री रामकृष्ण स्कूल, कवर्धा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    दूसरे वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने सेमी क्लासिकल डांस प्रस्तुत किया। इस वर्ग में संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल, राजनांदगांव ने प्रथम स्थान और श्री रामकृष्ण स्कूल, कवर्धा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
    कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ. श्रीमती राखी राय और मनीष साहू उपस्थित रहे।
    डॉ. राखी राय प्रसिद्ध भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्यांगना हैं, जिन्होंने कला मंडलम, केरल से प्रशिक्षण प्राप्त किया है और वर्तमान में नृत्यधाम कला केंद्र, भिलाई का संचालन कर रही हैं।
    मनीष साहू वेलेन्टी स्टूडियो और थर्ड आई प्रोडक्शन हाउस, राजनांदगांव के डायरेक्टर हैं। दोनों ने विद्यार्थियों को नृत्य की विभिन्न विधाओं और उसकी सुंदर अभिव्यक्तियों के बारे में जानकारी दी।
    संस्था के अध्यक्ष ललित अग्रवाल और सचिव अतुल देशलहरा ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह, नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    निर्णायकों और अतिथियों को भी प्राचार्या द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई

    June 30, 2026

    स्कूल वाहन चालकों को यातायात नियमों का कराया गया प्रशिक्षण

    June 30, 2026

    मोहड़ में निषाद समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण

    June 30, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर

    June 30, 2026

    निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं की शिक्षा को मिली नई रफ्तार

    June 30, 2026

    ग्राम सभा और कृषक चौपाल में किसानों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी

    June 30, 2026
    Top Posts

    आवास सूची पर ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

    June 26, 202658 Views

    नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

    June 30, 202611 Views

    ओबीसी महासभा की रणनीतिक बैठक, दुर्ग संभाग से होगी कैडर कैंप की शुरुआत

    June 30, 20264 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20264 Views

    अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 25, 20264 Views

    आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : चिंटू सोनकर

    June 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.