Close Menu
    What's Hot

    संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी

    March 19, 2026

    पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत

    March 19, 2026

    मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
    • पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
    • मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
    • छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
    • 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
    • रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
    • सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
    • पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » ग्राम पंचायत शिकारीमहाका में सांसद निधि से विकास कार्यों का भूमि पूजन
    छत्तीसगढ़

    ग्राम पंचायत शिकारीमहाका में सांसद निधि से विकास कार्यों का भूमि पूजन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    छुरिया। ग्रामीण विकास को गति देने के लिए ग्राम पंचायत शिकारीमहाका में सांसद संतोष पाण्डेय की सांसद निधि से स्वीकृत लगभग 6 लाख रुपए की लागत वाले सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का आज विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामवासियों की स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करते हुए सामुदायिक सुविधाओं को मजबूत करेगा।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव तथा अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नैन सिंह पटेल, छुरिया सहकारी समिति अध्यक्ष राजेश्वर धुर्वे, शिकारीमहाका सहकारी समिति अध्यक्ष विमला सिन्हा, संरपंच प्रतिनिधि कुंदन बड़ोले, रमेश मंडावी, श्रीमती फुलमत सिन्हा पुरानिक कोर्राम सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि सांसद निधि से स्वीकृत यह विकास कार्य ग्राम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका कहना था कि सड़क, जल सुविधा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सेवाओं को निरंतर मजबूत किया जाएगा और जनसहभागिता से विकास की गति और बढ़ेगी।

    जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने बताया कि ग्राम का सतत विकास तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य आने वाले समय में ग्रामवासियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने सांसद संतोष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    यह उल्लेखनीय है कि यह सड़क निर्माण कार्य सीधे सांसद निधि से स्वीकृत है और ग्रामीण विकास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी

    March 19, 2026

    पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत

    March 19, 2026

    मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    March 19, 2026

    छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण

    March 19, 2026

    4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026

    रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026
    Top Posts

    कमला कॉलेज में हुआ हुनर हाट और आनंद मेला, छात्राओं ने दिखाई उद्यमिता की झलक

    March 18, 202617 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 20268 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20265 Views

    हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

    March 16, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.