राजनांदगांव। भगवान अग्रसेन महाराज और संत श्री झूलेलाल जी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में अग्रवाल और सिंधी समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर भेंट कर आरोपी अमित बघेल पर शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि अमित बघेल द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से दोनों समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाजजनों ने पहले पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की थी, परंतु सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
इस पर डॉ. रमन सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि समाज और धर्म का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए अनुशंसा करने का आश्वासन दिया और समाजजनों से शांति बनाए रखने की अपील की।
मुलाकात के दौरान शरद अग्रवाल, ब्रम्हानंद बजाज, आवतराम तेजवानी, अशोक अग्रवाल, रूपचंद भीमनानी, आलोक बिंदल, संतोष अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, बिशन अग्रवाल, अशोक सिंघल, दीपक अग्रवाल, मामराज अग्रवाल, भीमन धनवानी, गुरुमुखदास वाधवानी, विष्णु अग्रवाल, राजेश खोखरिया, हर्ष लोहिया, हर्ष अग्रवाल, अर्जुन वाधवानी, कौशल शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
- विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
- पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
- नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
- चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
- विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
- तुमड़ीबोड़ शाला में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बांटी गईं साइकिलें और किताबें
