राजनांदगांव। नए वर्ष की शुरुआत में शहर एक बार फिर हॉकी के रोमांच से सराबोर होने जा रहा है। एक वर्ष के अंतराल के बाद महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में महापौर मधुसूदन यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर जीतेन्द्र यादव से मुलाकात की और प्रतियोगिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, प्रकाश सांखला, नीलमचंद जैन, भूषण साव, पार्षद तीरथ गोस्वामी, प्रिंस भाटिया, रणविजय प्रताप सिंह, गणेश प्रसाद शर्मा, कुमार स्वामी, अरुण शुक्ला, अजय झा, प्रकाश शर्मा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, अनीश रजा, महेंद्र सिंह ठाकुर, गुणवंत पटेल, शकील अहमद सहित अनेक वरिष्ठ खेलप्रेमी उपस्थित थे।
प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि यह प्रतियोगिता न केवल प्रदेश में, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा रखती है। देश की नामी टीमें इस आयोजन में हिस्सा लेती हैं और कई ओलिंपिक पदक विजेता खिलाड़ी भी इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपने खेल कौशल के प्रदर्शन का सुनहरा अवसर प्रदान करती है।
कलेक्टर जीतेन्द्र यादव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रशासन इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता राजनांदगांव की गौरवशाली हॉकी परंपरा को और मजबूती देगी।
महापौर मधुसूदन यादव ने कहा, महंत राजा सर्वेश्वर दास हॉकी प्रतियोगिता राजनांदगांव की पहचान है। शहरवासी इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि हमारे शहर को राष्ट्रीय हॉकी मानचित्र पर और अधिक उजागर करता है।
वहीं, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि शहर की जनता इस बहुप्रतीक्षित आयोजन को लेकर उत्साहित है। शीघ्र ही प्रतियोगिता की तिथि, भाग लेने वाली टीमों और कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा की घोषणा की जाएगी।
राजनांदगांव एक बार फिर देशभर के दिग्गज हॉकी खिलाड़ियों का स्वागत करने को तैयार है और मैदान पर गूंजेगा वही जुनून, जो इस धरती की पहचान बन चुका है।

ताज़ा ख़बर :
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
- हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध
- नगर निगम की विशेष सम्मेलन में 3 प्रस्ताव पारित, 2 सर्वसम्मति एवं 1 बहुमत से
- सीईओ जिला पंचायत ने सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारियों की समीक्षा
- राजनांदगांव में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, दवा-खाद्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान
- ग्राम रेंगाकठेरा में अवैध ईट भट्ठा पर प्रशासन की कार्रवाई, 1 लाख 5 हजार ईंटें जप्त
- खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 हाईवा जप्त, अवैध खनिज परिवहन रोका
- ग्राम शिकारीटोला में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा तोड़ा, बुलडोजर से ध्वस्त किए घर
