राजनांदगांव। चौकी चिचोला पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों को एक अशोक लीलैंड दोस्त वाहन में मवेशियों को अमानवीय तरीके से भरकर बिना चारा-पानी के नागपुर स्थित कत्लखाना ले जाते समय पकड़ा गया।
पुलिस को 7 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अशोक लीलैंड (दोस्त) वाहन क्रमंाक एमएच 19-सीवाय 1494 में कुछ व्यक्ति मवेशियों को क्रूरता से भरकर परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने ग्राम लाल बहादुर नगर भाटापारा के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी में वाहन से दो नग भैंस तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने वाहन चालक एवं स्वामी आत्माराम रहगडाले पिता गिरधारी रहगडाले (50 वर्ष), निवासी खोलगढ़, जिला गोदिया (महाराष्ट्र), सुनील मानकर पिता गणेश मानकर (30 वर्ष) एवं शेख अब्दुल पिता शेख रमजान (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत अपराध दर्ज किया गया। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें डोंगरगढ़ जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल, सउनि बिरेन्द्र नाविक, सउनि मोहम्मद शरीफुद्दीन शेख, प्रधान आरक्षक हरन लाल जगनीत एवं आरक्षक कमलेश वंजारे की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पशुओं के प्रति क्रूरता करने वालों और अवैध पशु परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
