राजनांदगांव। जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में राजनांदगांव पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शराब दुकानों एवं भट्टियों के आसपास सक्रिय असामाजिक तत्वों की सघन जांच की गई।
पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए शराब पीकर हंगामा करने, झगड़ा करने या अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों की जांच-पड़ताल की। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई और मौके पर पुलिस की सख्त चेतावनी दी गई।
अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि शराब भट्टियों और दुकानों के आसपास सतर्क निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या असामाजिक व्यवहार पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के विशेष अभियान आगे भी निरंतर रूप से जारी रहेंगे ताकि जिले में कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बना रहे। राजनांदगांव पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे अवैध शराब या असामाजिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ताकि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
राजनांदगांव पुलिस का यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और सामाजिक शांति बनाए रखने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
- विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
- पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
- नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
- चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
- विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
