राजनांदगांव। थाना गैंदाटोला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब के 12 नग तथा 800 रुपये नकद बिक्री रकम जब्त की है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी राधेलाल सलामे पिता चैतराम सलामे (45 वर्ष), निवासी ग्राम लुड़काबोढ, ग्राम मेटेपार, थाना गैंदाटोला अवैध रूप से महाराष्ट्र से शराब लाकर स्थानीय क्षेत्र में बिक्री करता था।
8 नवंबर को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ दिलीप सिंह सिसोदिया के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध शराब कारोबार पर निगरानी रख रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी राधेलाल सलामे दुर्रेबंजारी चौक, ग्राम लुड़काबोढ (मेटेपार) के पास अवैध शराब बेचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।
आरोपी के पास से महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब संत्री के 12 पाउच (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 960 रुपये मूल्य की शराब और 800 रुपये बिक्री रकम जब्त की गई। आरोपी शराब बेचने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 (1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक कौशलेश देवांगन, सउनि मेघनाथ सिन्हा, आरक्षक राकेश कुमार का विशेष योगदान रहा।
थाना गैंदाटोला पुलिस ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। ऐसे कारोबार में लिप्त व्यक्तियों पर आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
- विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
- पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
- नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
- चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
- विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
