राजनांदगांव। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला में सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना की भावना को संजोए हुए सभी ने सीधे प्रसारण के साथ वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। इस दौरान डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन (डीआईएसएलआई) पाठ्यक्रम के छात्रों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को सांकेतिक भाषा में प्रस्तुत किया। जिससे समावेशन और एकता की भावना का प्रदर्शन हुआ। छात्रों द्वारा भारत थीम पर आधारित एक भव्य रंगोली बनाई गई। सुश्री निधि द्वारा वंदे मातरम् के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और जागरूकता सत्र का आयोजित किया गया।
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय ठाकुरटोला में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में जिला अस्पताल की आरबीएसके टीम ने छात्रों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाईयां प्रदान की। शिविर में सीआरसी के कर्मचारी, प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम् राष्ट्रगीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। ग्राम ठाकुरटोला में विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उत्साहपूर्वक रैली निकाली गई।

ताज़ा ख़बर :
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
- विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
- पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
- नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
- चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
- विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
