Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » भाजपा पर युवा कांग्रेस का हमला – निखिल द्विवेदी बोले, ‘लखपति दीदियों को कचरा गाड़ियों में लाना सम्मान नहीं, अपमान’
    छत्तीसगढ़

    भाजपा पर युवा कांग्रेस का हमला – निखिल द्विवेदी बोले, ‘लखपति दीदियों को कचरा गाड़ियों में लाना सम्मान नहीं, अपमान’

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राजनांदगांव में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात तो करती है, लेकिन व्यवहार में महिलाओं का अपमान कर रही है। द्विवेदी ने आरोप लगाया कि लखपति दीदियों को कचरा गाड़ियों में बिठाकर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया, जो किसी भी रूप में सम्मान नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कदम है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को समाज का सम्मानित हिस्सा नहीं, बल्कि प्रचार का माध्यम मानती है। यह घटनाएं भाजपा की सोच को उजागर करती हैं।

    हाल ही में हुए बिलासपुर रेल हादसे पर भी द्विवेदी ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब सैकड़ों परिवारों पर दुख का पहाड़ टूटा है, तब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं की खामोशी बहुत कुछ कहती है। भाजपा सरकार केवल इवेंट और भाषणों में व्यस्त है, जबकि जनता की सुरक्षा और बुनियादी मुद्दे उपेक्षित हैं।

    महामहिम उपराष्ट्रपति राधाकृष्ण जी के कार्यक्रम को लेकर भी निखिल द्विवेदी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि आम जनता अंग्रेज़ी भाषणों से नहीं जुड़ती। जनता हिंदी में संवाद चाहती है, लेकिन अंग्रेज़ी में भाषण देना जनता से दूरी का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर हटाई गई और राजगीत नहीं बजाया गया, जो छत्तीसगढ़िया अस्मिता का अपमान है।

    द्विवेदी ने आरोप लगाया कि उन्हें राजनांदगांव में नज़रबंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब कांग्रेस के बढ़ते जनसमर्थन से घबराई हुई है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इसे लोकतंत्र का दमन बताया और कहा कि यह जनता की आवाज़ को कुचलने की साजिश है।

    स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा अब जनता को भ्रमित नहीं कर पाएगी। कांग्रेस जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी, चाहे उसके लिए कितनी भी बंदिशें क्यों न झेलनी पड़ें।

    राजनांदगांव की इस राजनीतिक हलचल से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति और भी गर्मा सकती है। निखिल द्विवेदी के इस बयान ने महिला सम्मान, रेल हादसा और लोकतंत्र जैसे मुद्दों को फिर से बहस के केंद्र में ला दिया है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202688 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.