
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जनता की समस्याओं का समाधान करने और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुँचाने के लिए प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम, राजनांदगांव ने वार्डवासियों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया। आज 20 वार्डों के लिए ठा. प्यारेलाल सिंह स्कूल और गांधी सभागृह में आयोजित शिविर का निरीक्षण निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के…
मोहला/मानपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत जिले में बनी सड़कों को गड्ढा मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मरम्मत एवं संधारण कार्य तेजी से जारी है। इस योजना के अंतर्गत कुल 138 सड़कों में पांच वर्ष की संधारण अवधि के तहत आवश्यकतानुसार मरम्मत कराई जा रही है। प्रथम चरण में 1 से 30 नवम्बर 2025 तक विशेष अभियान चलाकर सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत कर आवागमन को सुगम बनाया गया। इस दौरान सड़क की गुणवत्ता और अनुबंध शर्तों के अनुसार मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया गया। इसी क्रम में द्वितीय चरण का अभियान 5 से 20 दिसम्बर…
राजनांदगांव। राजनांदगांव कलेक्टोरेट में तैनात होमगार्ड के एक सैनिक ने अपने गांव के मकान में कीटनाशक का दवा सेवन कर खुदकुशी कर ली। मौके से पुलिस को सुसाईडल नोट मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी मौत के लिए राज्य के कुछ पुलिस अफसरों पर कथित तौर पर खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। जवान ने पत्र में मानदेय राशि में हेराफेरी से क्षुब्ध होकर जान देने का जिक्र किया है। सुरगी पुलिस चौकी घटना की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी शंकरगिरी गोस्वामी ने घटना की पुष्टि करते कहा कि होमगार्ड जवान ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर जान दिया…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त एक आवेदन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दो बच्चों को मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत स्पॉनसरशिप योजना में शामिल किया। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला ने कलेक्टर से आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके दो नाती स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। इनके पिता का देहांत हो चुका है और माता बच्चों को छोड़कर अन्यत्र चली गई हैं। महिला ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और बच्चों का पालन-पोषण करना उनके लिए कठिन है। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। कलेक्टर…
राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में तेजी से धान खरीदी की जा रही है। शासन किसानों की उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। आर्थिक मजबूती से किसान अपने सपने पूरा करने के लिए सक्षम हो रहे है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीलेवा के किसान भोलाराम पटेल ने बताया कि वे धान उपार्जन केन्द्र गठुला में 30 क्विंटल धान बिक्री करने आए हैं। उनके पास 9 एकड़ खेती जमीन है। जिसमें परंपरागत खेती करते हुए धान की फसल लेते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों के लिए पहली बार राज्य स्तरीय रोगी सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन, उचित देखभाल और परिवारों के लिए मार्गदर्शन पर जोर दिया गया। कलेक्टर यादव ने बच्चों और परिवारों से कहा कि टाइप-1 डायबिटीज चुनौतीपूर्ण बीमारी है, लेकिन सही उपचार और परिवार तथा समाज के सहयोग से बच्चों का जीवन सामान्य रूप से चल सकता है। उन्होंने बच्चों को अपने पढ़ाई और जीवन में सावधानी बरतने की सलाह दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी…
राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का…
राजनांदगांव। राज्य शासन की पारदर्शी और सुव्यवस्थित नीति से किसानों का जीवन बदल रहा है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है। जिससे वे अपने सपनों को पूरा करने में समक्ष हो रहे हैं। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खपरीकला के किसान देवदास वर्मा ने धान उपार्जन केन्द्र भानपुरी में 146 कि्ंवटल धान का विक्रय किया है। किसान देवदास बहुत खुश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वे शासन द्वारा धान…
राजनांदगांव। उद्यानिकी विभाग एवं अम्मा पॉम प्लान्टेशन लिमिटेड द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम लभानिनभाठा में कृषकों को आयल पॉम की खेती के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आयल पॉम की खेती के साथ-साथ तेल का उपयोग, महत्व एवं खाद्य मूल्य के साथ-साथ इसकी खेती की तकनीकी जानकारी कृषकों को प्रदान की गई। कम्पनी के प्रतिनिधि सिद्धार्थ चन्द्राकर द्वारा पौधरोपण से लेकर पौधों की देखरेख, सिंचाई, उत्पादन एवं कुल शुद्ध आय के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी आरके मेहरा द्वारा ऑयल पॉम की खेती हेतु अनुदान के विषय में विस्तार से जानकारी दी…
छुईखदान। दनिया-अतरिया-उदयपुर-हनईबन क्षेत्र में प्रस्तावित चुना पत्थर खदान और श्री सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में चल रहा किसान आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। आंदोलन की कमान महिलाओं के हाथों में सौंपे जाने के साथ ही यह संघर्ष जन आंदोलन का रूप लेने लगा है। इसी क्रम में किसानों और ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए किसान अधिकार संघर्ष समिति का गठन किया गया है। किसान अधिकार संघर्ष समिति की अध्यक्ष लुकेश्वरी जंघेल को बनाया गया है, जबकि प्रियंका जंघेल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आंदोलन को मार्गदर्शन देने के लिए गिरवर जंघेल और मोतीलाल…