Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिक निगम राजनांदगांव के लिए मनोनीत आठ नामांकित पार्षदों (ऐल्डरमेन) का मंगलवार को निगम सभागृह में भव्य स्वागत किया गया। महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में नवनियुक्त पार्षदों को निगम परिवार का हिस्सा बनाते हुए उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने मनोनीत पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा, “निगम एक ऐसा परिवार है जहां पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी मिलकर सुबह से रात तक शहर की जनता के लिए काम करते हैं। नगरीय निकाय का मुख्य काम आमजन को मूलभूत…

Read More

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने बरगा रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जून में लोकार्पित करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ओवरब्रिज ने पहली ही बारिश में दम तोड़ दिया। पुल के बड़े हिस्से में चौड़ी दरारें उभर आई हैं और सड़क दो भागों में बंटती दिखाई दे रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। निरीक्षण के दौरान मौके पर पहुंचे डीआरएम दीपक गुप्ता के समक्ष जितेंद्र मुदलियार ने घटिया निर्माण, निर्माण एजेंसी और प्रभारी इंजीनियर की भूमिका…

Read More

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छात्रों की गूंज अभियान के तहत प्रेस क्लब, राजनांदगांव में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी तथा बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रेस वार्ता में युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर प्रश्न उठाते हुए केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने, परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने तथा रिक्त पदों पर नियमित भर्ती सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन…

Read More

खैरागढ़। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत विचारपुर में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। राशि वेलफेयर सोसाइटी राजनांदगांव द्वारा आयोजित इस शिविर में गांव की महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने के संकल्प के साथ बड़े उत्साह और लगन से सिलाई के गुर सीखे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। समारोह को संबोधित करते हुए राशि वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष सुश्री संतोषी साहू एवं सचिव तरुण साहू ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली…

Read More

राजनांदगांव। श्रीमद्जगद्गुरु शंकराचार्य पुरीपीठाधीश्वर स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा संचालित राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत शहर के श्री गणेश मंदिर (मिथिला धाम) में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी, भगवान नाम कीर्तन एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। आदित्यवाहिनी इकाई राजनांदगांव एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित इस दिव्य प्रकल्प में सनातन धर्म की रक्षा और हिंदू राष्ट्र निर्माण पर गहन मंथन हुआ। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता आदित्यवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए गौरक्षा, हिंदू राष्ट्र की संकल्पना और सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज…

Read More

राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर जिले से जुड़े दो गंभीर मामलों को लेकर पृथक-पृथक ज्ञापन सौंपे। प्रतिनिधिमंडल ने डोंगरगढ़ स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में लगातार हो रही गौवंशों की मौत तथा युवा पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने बयान जारी कर बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के समक्ष डोंगरगढ़ स्थित शासकीय अनुदान प्राप्त श्रीकृष्ण गौशाला में विगत चार माह के दौरान आवारा कुत्तों के…

Read More

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए आर्थिक बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर की जीवन कॉलोनी निवासी शिक्षक प्रशांत यादव ने योजना का लाभ लेकर अपने घर में 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। इससे उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है और वे पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। प्रशांत यादव ने बताया कि अप्रैल 2026 से सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू हुआ। गर्मी के मौसम में प्रतिदिन करीब 20 यूनिट तक बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे पहले 1500…

Read More

राजनांदगांव। अल्प वर्षा और जल संरक्षण की आवश्यकता के बीच जिले के ग्राम जंगलेसर के किसान तामेश्वर लाल साहू ने धान की पारंपरिक खेती छोड़कर उद्यानिकी फसलों को अपनाते हुए फसल विविधीकरण की मिसाल पेश की है। कम पानी में अधिक उत्पादन और बेहतर आमदनी मिलने से वे अब अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। करीब तीन एकड़ भूमि के मालिक तामेश्वर साहू ने बताया कि पहले वे खरीफ सीजन में धान की खेती करते थे, जिससे प्रति एकड़ लगभग 15 हजार रुपए का लाभ होता था। बदलते मौसम और पानी की कमी को देखते हुए उन्होंने धान…

Read More

राजनांदगांव। शनिवार रात से शहर में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की परीक्षा ले ली। बारिश के कारण शहर की निचली बस्तियों और झुग्गी इलाकों में पानी भर गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रविवार सुबह से ही महापौर मधुसूदन यादव, निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह (पारस वर्मा) और स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य शैकी बग्गा खुद मैदान में उतरे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के इस संयुक्त दल ने शहर के आंतरिक व बाहरी क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर राहत कार्य शुरू कराया। इस दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव भी जिला मुख्यालय से…

Read More

राजनांदगांव। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों को बाढ़ एवं जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों की चौबीसों घंटे निगरानी करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि लगातार हो रही वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित दौरा करने को कहा है। इसके साथ…

Read More