
- भारत की हाइड्रोजन संचालित ट्रेन हरित भविष्य की ओर एक ऐतिहासिक कदम : ऋषिदेव चौधरी
- पीसीसी चीफ की दौड़ में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद का नाम उभरा, सादगी और संगठनात्मक अनुभव बन सकता है प्लस पॉइंट
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी
- सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर
- जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य : कलेक्टर
- बसंतपुर पुलिस ने बरामद किए 25 गुम मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
- गुड़ाखू लाइन में निगम आयुक्त ने अमले के साथ किया पैदल भ्रमण, दुकानदारों से कहा- बाहर सामान न रखें
- राजस्व विभाग की समीक्षा : आयुक्त ने हर दिन का लक्ष्य तय कर टैक्स वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक (एसआई) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 रविवार को जिले के 7 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित इस परीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने बारीकी से परखीं बुनियादी सुविधाएं औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने परीक्षा केंद्रों…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को राजनांदगांव प्रवास के दौरान स्पीकर हाउस में 30 जरूरतमंद व्यक्तियों एवं सामाजिक संस्थाओं को कुल 13 लाख 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस दौरान शिक्षा, गंभीर बीमारियों के इलाज, दुर्घटना पीड़ितों, सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों तथा विभिन्न जनहित कार्यों के लिए सहायता प्रदान की गई। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों को समय पर सहायता मिलने से उन्हें राहत मिलती है और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज आदर्श कृषि उपज मंडी प्रांगण राजनांदगांव में 20 करोड़ 1 लाख 67 हजार रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर कृषि विकास एवं किसान कल्याण, आदिम जाति विकास, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन एवं पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम तथा सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में आदर्श कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव की मंडी निधि से 2 करोड़ 39 लाख 17 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। वहीं राजनांदगांव विकासखंड की ग्राम पंचायतों में विभिन्न मदों से स्वीकृत…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की माटी की रक्षा के लिए नक्सलियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को आज पूरा देश नमन कर रहा है। 12 जुलाई 2009 को तत्कालीन जिला राजनांदगांव (वर्तमान जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी) के ग्राम कोरकोट्टी (थाना मानपुर) में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्गीय श्री विनोद कुमार चौबे सहित 29 वीर पुलिस जवानों की पुण्य स्मृति में रविवार को जिला पुलिस राजनांदगांव द्वारा एक गरिमामय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। वर्तमान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शहीदों के अदम्य…
डोंगरगढ़। जिला राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुश्री अंकिता शर्मा ने रविवार को थाना डोंगरगढ़ का आकस्मिक (औचक) निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के कामकाज, साफ-सफाई और रिकॉर्ड्स का बारीकी से जायजा लिया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने, फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। रिकॉर्ड्स का सूक्ष्म कड़े लहजे में निरीक्षण निरीक्षण के दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस (CCTNS) कक्ष और शस्त्रागार का अवलोकन किया। उन्होंने अपराध व शिकायत रजिस्टर, मर्ग, गुम इंसान और…
राजनांदगांव। शहर के वार्ड क्रमांक 18 (लाल बहादुर शास्त्री वार्ड) के अंतर्गत ममता नगर गली क्रमांक 05 के रहवासी इन दिनों अवैध कार पार्किंग, संकरी सड़क और बंद रास्तों के कारण उत्पन्न हुई गंभीर यातायात समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या को लेकर वार्ड के सजग नागरिक राहुल खोब्रागढ़े के नेतृत्व में रहवासियों ने जिला कलेक्टर से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है। वार्डवासियों की ओर से सौंपे गए एक विस्तृत ज्ञापन में सड़क के चौड़ीकरण, बंद पड़े वैकल्पिक मार्गों को पुनः खुलवाने तथा मनमानी ढंग से की जा रही अवैध पार्किंग पर तत्काल रोक लगाने की गुहार लगाई…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस, जिसे परिषद द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर एबीवीपी नगर इकाई, राजनांदगांव द्वारा नगर मंत्री अक्षत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शीतला मंदिर स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई कर स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण, सेवा एवं छात्र-हित के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। एबीवीपी जिला संयोजक धनंजय पांडे ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 78…
राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बेहद गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। छात्र परिषद के पदाधिकारियों का चयन पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से विद्यालय में कराई गई वोटिंग प्रणाली (मतदान) के माध्यम से किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने पसंदीदा प्रतिनिधियों को चुना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा (प्राचार्या, संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन) एवं डॉ. टी. वर्मा (प्राचार्य, संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी) तथा विद्यालय की प्राचार्या रेखा तिवारी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और…
राजनांदगांव। विकसित भारत-जीरामजी (वीबी-जीरामजी) योजना ग्रामीण श्रमिकों के लिए रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनकर उभर रही है। योजना के तहत रोजगार अवधि 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन तथा दैनिक मजदूरी 261 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये किए जाने से ग्रामीण परिवारों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जिले के ग्राम फरहद की कई महिलाओं ने योजना से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव साझा किए। ग्राम फरहद की नीता साहू ने बताया कि पहले उन्हें रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 दिनों तक काम मिलता था, लेकिन अब वीबी-जीरामजी योजना के अंतर्गत 125 दिनों तक…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी तथा केंद्र और राज्य सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने जय स्तंभ चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पुतला दहन रोकने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे। पुलिस जवानों और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी…