Close Menu
    What's Hot

    कातलवाही में बिना लाइसेंस खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा : कृषि विभाग ने जब्त की 2485 बोरी उर्वरक सामग्री

    July 12, 2026

    सीजीपीएससी उप निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा : राजनांदगांव के 7 केंद्रों में परीक्षा संपन्न, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    July 12, 2026

    30 जरूरतमंदों और संस्थाओं को 13.05 लाख की सहायता, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बांटे चेक

    July 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • कातलवाही में बिना लाइसेंस खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा : कृषि विभाग ने जब्त की 2485 बोरी उर्वरक सामग्री
    • सीजीपीएससी उप निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा : राजनांदगांव के 7 केंद्रों में परीक्षा संपन्न, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    • 30 जरूरतमंदों और संस्थाओं को 13.05 लाख की सहायता, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बांटे चेक
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 20.01 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
    • कोरकोट्टी हमले की 17वीं बरसी : शहीद एसपी विनोद चौबे समेत 29 वीर जवानों को राजनांदगांव पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा का डोंगरगढ़ थाने में औचक निरीक्षण, लंबित केस और सड़क सुरक्षा पर कड़े निर्देश
    • अवैध कार पार्किंग और बंद रास्तों से बढ़ी मुसीबत, कलेक्टर से गुहार
    • राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » 30 जरूरतमंदों और संस्थाओं को 13.05 लाख की सहायता, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बांटे चेक
    राजनांदगांव

    30 जरूरतमंदों और संस्थाओं को 13.05 लाख की सहायता, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बांटे चेक

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJuly 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को राजनांदगांव प्रवास के दौरान स्पीकर हाउस में 30 जरूरतमंद व्यक्तियों एवं सामाजिक संस्थाओं को कुल 13 लाख 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस दौरान शिक्षा, गंभीर बीमारियों के इलाज, दुर्घटना पीड़ितों, सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों तथा विभिन्न जनहित कार्यों के लिए सहायता प्रदान की गई।

    डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों को समय पर सहायता मिलने से उन्हें राहत मिलती है और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य भी यही है।

    सहायता प्राप्त करने वालों में चंचल निर्मलकर को उच्च शिक्षा के लिए 25 हजार रुपए, मोहम्मद शमिम बदगुजर को मुस्लिम सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपए, गोविंद चिन्दा को बुढ़ादेव मूर्ति स्थापना के लिए एक लाख रुपए तथा अजू राम साहू को ब्रेन हेमरेज के उपचार के लिए एक लाख रुपए की सहायता दी गई।

    इसके अलावा आकाशीय बिजली से आश्रितों की मृत्यु होने पर सरोज निषाद, ईश्वर दास और पन्नालाल को 50-50 हजार रुपए, गंभीर बीमारियों एवं दुर्घटना में उपचार के लिए सागर सोनी, चुरामन मंडावी, मनसुख दास साहू, जितेश्वर प्रसाद, डॉली साहू, शोभा देवांगन, टीकम प्रजापति, खेमलाल, तीरख कुमार सहित कई हितग्राहियों को 20 हजार से 50 हजार रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की गई।

    सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए भी सहायता दी गई। जम्मन देवांगन को हनुमान जन्मोत्सव आयोजन के लिए 50 हजार रुपए, नव स्टार फैन नवयुवक मंडल धामनसरा को बर्तन खरीदने के लिए 40 हजार रुपए तथा श्री सेवा समिति, सहदेव नगर को वाद्ययंत्र के लिए 30 हजार रुपए का चेक सौंपा गया। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता, बच्चों की शिक्षा, आगजनी से प्रभावित परिवारों और अन्य जरूरतमंदों को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

    चेक वितरण के दौरान सहायता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए बड़ी राहत साबित होगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    कातलवाही में बिना लाइसेंस खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा : कृषि विभाग ने जब्त की 2485 बोरी उर्वरक सामग्री

    July 12, 2026

    सीजीपीएससी उप निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा : राजनांदगांव के 7 केंद्रों में परीक्षा संपन्न, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    July 12, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 20.01 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

    July 12, 2026

    कोरकोट्टी हमले की 17वीं बरसी : शहीद एसपी विनोद चौबे समेत 29 वीर जवानों को राजनांदगांव पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    July 12, 2026

    पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा का डोंगरगढ़ थाने में औचक निरीक्षण, लंबित केस और सड़क सुरक्षा पर कड़े निर्देश

    July 12, 2026

    अवैध कार पार्किंग और बंद रास्तों से बढ़ी मुसीबत, कलेक्टर से गुहार

    July 11, 2026
    Top Posts

    राजनांदगांव में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न, आदित्यवाहिनी की जिला व नगर कार्यकारिणी घोषित

    July 6, 20263 Views

    महापौर की मौजूदगी में नवनियुक्त नामांकित पार्षदों का निगम में भव्य स्वागत

    July 6, 20262 Views

    अवैध कार पार्किंग और बंद रास्तों से बढ़ी मुसीबत, कलेक्टर से गुहार

    July 11, 20261 Views

    राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण

    July 11, 20261 Views

    संस्कार सिटी स्कूल की नई छात्र परिषद का शपथ ग्रहण, मुकुल हेड बॉय और साक्षी बनीं हेड गर्ल

    July 11, 20261 Views

    जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी के बीच प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन

    July 10, 20261 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.